सेक्स वर्कर्स को राशन देगी महाराष्ट्र सरकार

सेक्स वर्कर्स को राशन देगी महाराष्ट्र सरकार

Anita Peddulwar
Update: 2020-04-29 11:01 GMT
सेक्स वर्कर्स को राशन देगी महाराष्ट्र सरकार

डिजिटल डेस्क, अमरावती। देहव्यापार कर अपनी आजीविका चलाने वाली महिलाओं पर लॉकडाउन की वजह से भुखमरी की नौबत आ गई है। उन्हें कई परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है, ऐसी महिलाओं की ओर ध्यान देते हुए, महिला व बाल विकास मंत्री तथा अमरावती जिले की पालकमंत्री एड. यशोमती ठाकुर ने उन्हें अनाज और जीवनावश्यक वस्तु का नि:शुल्क वितरण करने के निर्देश दिये हैं। सेक्स वर्कर्स को आवश्यक सामग्री पहुंचाने के लिए जिला निहाय नोडल अधिकारी को नियुक्त किया गया है, राज्य के  मुंबई, पुणे, नागपुर, नाशिक, अहमद नगर आदि शहरों मे देहव्यापार करने वाली महिलाओ की संख्या आधिक होने से इन महिलाओ को सरकार के साथ ही कुछ सामाजिक संघटनों की मदद से मनपा द्वारा भोजन की व्यवस्था कराये जाने की बात भी उन्होंने कही। उल्लेखनीय है कि कोरोना संकट से जूझ रहे देश में लाकडाउन है इस दौरान सबसे अधिक समस्या प्रतिदिन रोजी से काम करने व छोटे व्यवसाय से जुड़े  लोगों को हो रही है। ऐसे लोगों को भी मदद के लिए लोग सामने आ रहे हैं।

Tags:    

Similar News