Maharashtra HSC Result 2018 : 12वीं के परिणाम घोषित, 88.41% स्टूडेंट्स हुए पास
Maharashtra HSC Result 2018 : 12वीं के परिणाम घोषित, 88.41% स्टूडेंट्स हुए पास
- इनमें नागपुर विभाग 87.57 प्रतिशत सफलता पाकर 7वें स्थान पर रहा
- जबकि महाराष्ट्र के कोकण विभाग में 94.85 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे।
- इनमें से 12
- 52
- 817 विद्यार्थी सफल रहे। कुल मिलाकर राज्य में 12वीं का परीक्षा परिणाम 88.41 प्रतिशत रहा।
- महाराष्ट्र की 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम बुधवार
- 30 मई को घोषित कर दिए गए।
- महाराष्ट्र राज्य
- माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल
- पूणे के तहत ली गई 12वीं की परीक्षाओं में रा
डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र की 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम बुधवार, 30 मई को घोषित कर दिए गए। महाराष्ट्र राज्य, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल, पूणे के तहत ली गई 12वीं की परीक्षाओं में राज्य से कुल 14,16,986 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 12,52,817 विद्यार्थी सफल रहे। कुल मिलाकर राज्य में 12वीं का परीक्षा परिणाम 88.41 प्रतिशत रहा। इनमें नागपुर विभाग 87.57 प्रतिशत सफलता पाकर 7वें स्थान पर रहा, जबकि महाराष्ट्र के कोकण विभाग में 94.85 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। वहीं नाशिक विभाग में मात्र 86.13 प्रतिशत ही विद्यार्थी सफल हो पाने के कारण राज्य के सभी विभागों में पिछड़ गया।
लड़कों के मुकाबले 7 प्रतिशत अधिक सफल रही लड़कियां
राज्य के 9 विभागों में ली गई 12वीं की परीक्षा में कुल 7,83,896 लड़के शामिल हुए थे। इनमें से 6,68,125 लड़के सफल रहे। यानी 85.23 प्रतिशत लड़कों को कामयाबी मिल सकी। जबकि इस परीक्षा में लड़कों को मात देते हुए लड़कियां काफी आगे रहीं। राज्य में कुल 6,33,090 लड़कियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 584692 लड़कियां यानी 92.36 प्रतिशत ने कामयाबी प्राप्त की। इस तरह से लड़कियां, लड़कों के मुकाबले करीब 7 प्रतिशत अधिक सफल रहीं।
12.52 लाख विद्यार्थी कामयाब
महाराष्ट्र राज्य, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल, पूणे के तहत ली गई 12वीं की परीक्षा में 9 विभागों से कुल 14,16,986 विद्यार्थियों ने फरवरी-मार्च के दौरान परीक्षा दी थी। इनमें से 12 लाख 52 हजार 817 विद्यार्थी सफल रहे। राज्य में सफलता का प्रमाण 88.41 प्रतिशत रहा। विभाग निहाय आंकड़ों पर यदि गौर किया जाएं तो
- कोकण विभाग में 33,039 परीक्षार्थियों में से 31,336 यानी 94.58 विद्यार्थी कामयाब रहे।
- कोल्हापुर विभाग में 12,5648 परीक्षार्थियों में से 11,4342 यानी 91.00 विद्यार्थी कामयाब रहे।
- पूणे विभाग में 2,35,502 परीक्षार्थियों में से 2,10,963 यानी 89.58 विद्यार्थी कामयाब रहे।
- औरंगाबाद विभाग में 1,59,086 परीक्षार्थियों में से 1,41,173 यानी 88.74 विद्यार्थी कामयाब रहे।
- लातूर विभाग में 82,904 परीक्षार्थियों में से 73,215 यानी 88.31 विद्यार्थी कामयाब रहे।
- अमरावती विभाग में 1,44,237 परीक्षार्थियों में से 1,27,045 यानी 88.08 विद्यार्थी कामयाब रहे।
- नागपुर विभाग में 1,64,627 परीक्षार्थियों में से 1,44,170 यानी 87.57 विद्यार्थी कामयाब रहे।
- मुंबई विभाग में 3,11,659 परीक्षार्थियों में से 2,72,518 यानी 87.44 विद्यार्थी कामयाब रहे।
- नाशिक विभाग में 1,60,284 परीक्षार्थियों में से 1,38,055 यानी 86.13 विद्यार्थी कामयाब रहे।