महाराष्ट्र- म.प्र. सीमा पर चल रहा था जुआ अड्डा , पुलिस का छापा ,17 आरोपियों को दबोचा
महाराष्ट्र- म.प्र. सीमा पर चल रहा था जुआ अड्डा , पुलिस का छापा ,17 आरोपियों को दबोचा
डिजिटल डेस्क, रामटेक (नागपुर)। महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश सीमा में चल रहे एक जुआ अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा। अड्डे से 17 जुआरियों को पकड़ा गया। इन जुआरियों से 1 लाख 67 हजार रुपए नकदी, 21 मोबाइल फोन, 6 वाहन जब्त किया, जिसमें 4 चारपहिया और दो दोपहिया वाहन शामिल है। पुलिस अधीक्षक राकेश ओला के मार्गदर्शन में देवलापार थाने की पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार देवलापार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि देवलापार थाने से करीब 14 किमी दूरी पर मौजा मानेगांव टेक परिसर महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश सीमा में जुआ अड्डा संचालित हो रहा है। 20 फरवरी को देवलापार पुलिस ने जुआ अड्डे पर छापामार कार्रवाई की। इन जुआरियों से 52 तासपत्ते, नगदी 1,67,260 रुपए , 1 लाख 27,000 रुपए के मोबाइल फोन, 22.40 लाख के 6 वाहन सहित 25.34 लाख रुपए का माल जब्त किया गया। देवलापार थाने में सभी गिरफ्तार जुआरियों पर धारा 12 मुंबई जुआ प्रतिबंधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया। देवलापार के थानेदार प्रवीण बोरकुटे मामले की जांच कर रहे हैं।
इन पर हुई कार्रवाई
इस दौरान वहां पर जुआ खेल रहे जुआरी विजय बिदप्रसाद गुप्ता (35) देवलापार, सलीम बशीर खान (26) मनसर, तुषार जयदेव शेंडे (19) मनसर, गोंविद रमेश ब्रम्हे (30), दुर्गेश रम्मुलाल नाविक (35) सिवनी मध्यप्रदेश, अतुल अबालाल उईके (25) सावरी तहसील तिरोड़ी जिला बालाघाट, राहुल राजेंद्रप्रसाद जैस्वाल (30) पवनी, मनोज बाबूलाल जावरे (28) किदबई वार्ड सिवनी, प्रमोद जगदीशप्रसाद त्रिवेदी (39) कस्तूरबा वार्ड सिवनी, मिलिंद रमेश जैस्वाल (37) देवलापार, ओमप्रकाश श्रीराम भंागरे (40) सिवनी आंबेडकर वार्ड, बुनेश चंदनलाल लिवारे (54) कटंगी जिला बालाघाट, सुनिल हेमंत चौकसे (35) तिरोडी, बालाघाट, मोहम्मद फिरोज नूर मोहम्मद (35) जनता नगर सिवनी, नितेश राजेंद्रप्रसाद गुप्ता (41) देवलापार, शुभम संजय बघेल (27) कबीरवाड़ सिवनी व ईसाद खान मो. लजीर खान (28 खवासा तहसील कुरई जिला सिवनी निवासी धरदबोचा।