महाराष्ट्र : ट्रेन से एक से दूसरे शहर जाने की परमिशन नहीं

महाराष्ट्र : ट्रेन से एक से दूसरे शहर जाने की परमिशन नहीं

Anita Peddulwar
Update: 2020-06-09 05:16 GMT
महाराष्ट्र : ट्रेन से एक से दूसरे शहर जाने की परमिशन नहीं

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर सहित पूरे देश में रेल संचालन भले ही शुरू हो गया है, पर महाराष्ट्र के यात्रियों की समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। महाराष्ट्र के किसी भी शहर से राज्य से बाहर जाने की अनुमति तो है, पर राज्य के अंतर्गत आने वाले किसी भी शहर में यात्री नहीं जा सकते। जी हां, मान लें आप मुंबई में हैं। नागपुर ट्रेन से आना चाहते हैं। आप नहीं आ सकते। इसी तरह, अगर आप नागपुर में हैं और भोपाल जाना चाहते हैं तो आसानी से रेल सफर कर जा सकते हैं। कुल मिलाकर महाराष्ट्र में अगर आप हैं तो महाराष्ट्र के ही किसी अन्य शहर में आपकी एंट्री ट्रेन से नहीं हो सकती। इस बात की पुष्टि मध्य रेलवे नागपुर मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक एसजी राव भी करते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के अंतर्गत नागपुर से मुंबई, भुसावल, अकोला या किसी भी अन्य शहर  में रेलवे से सफर नहीं किया जा सकता है। राज्य सरकार के दिशा-निर्देश पर ऐसा किया गया है। जब तक अगला आदेश नहीं आयेगा, इसी तरह की व्यवस्था रहेगी।

200 गाड़ियों का संचालन, फिर भी राहत नहीं

एक जून से देशभर में करीब 200 रेलगाड़ियों का संचालन शुरू किया गया है। 14 ट्रेनें नागपुर होकर गुजर रही हैं। ये ट्रेनें महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों के अलावा अन्य राज्यों को जा रही हैं। महाराष्ट्र के किसी भी शहर से दूसरे राज्यों को जाने की अनुमति है, पर अपने ही राज्य के किसी अन्य शहर में रेल यात्री नहीं जा सकते। इससे परेशानी बढ़ गई है। नागपुर के तमाम लोग महाराष्ट्र के ही दूसरे शहरों में अटक गए हैं। 
 

 

Tags:    

Similar News