महाराष्ट्र कारागृह विभाग ने विदर्भ के जेल अधिकारियों को तलब किया

नागपुर सेंट्रल जेल के अधिकारी भी रवाना   महाराष्ट्र कारागृह विभाग ने विदर्भ के जेल अधिकारियों को तलब किया

Anita Peddulwar
Update: 2022-09-28 06:35 GMT
महाराष्ट्र कारागृह विभाग ने विदर्भ के जेल अधिकारियों को तलब किया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र कारागृह विभाग ने विदर्भ के जेल अधिकारियों को पुणे में तलब किया है। पुणे में महाराष्ट्र कारागृह विभाग के अंतर्गत आने वाले पूर्व क्षेत्र के जेल अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में पूर्व क्षेत्र के कारागृहों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा होने वाली है। सूत्रों के अनुसार, नागपुर सेंट्रल जेल के अधिकारी भी पुणे के लिए मंगलवार को रवाना हो गए। पुणे में आयोजित होने वाली जेल संबंधी बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस बैठक में विदर्भ की कुछ जेलों से जुड़े मसलों पर चर्चा होने वाली है। नागपुर की सेंट्रल जेल के साथ विदर्भ की कुछ अन्य जेलों के मुद्दों को लेकर चर्चा होने वाली है, जिसमें जेल से जुड़े विकास कार्य, नए बैरक का निर्माण व अन्य विकास कार्यों काे शामिल किया गया है। पूर्व क्षेत्र के अंतर्गत गड़चिरोली खुली जेल,  वाशिम जिला कारागार, अकोला महिला खुली जेल,  यवतमाल खुली जेल,  वर्धा खुली जेल, अमरावती जिला खुली जेल और नागपुर जिला खुली जेल का समावेश है। 
 

Tags:    

Similar News