महाराष्ट्र एसटी महामंडल बनाएगा वेयर हाउस

महाराष्ट्र एसटी महामंडल बनाएगा वेयर हाउस

Anita Peddulwar
Update: 2020-07-20 08:13 GMT
महाराष्ट्र एसटी महामंडल बनाएगा वेयर हाउस

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल में अब पार्सल बुकिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यात्री बसें बंद होने के बाद मंडल के राजस्व पर बड़ा असर पड़ा है। इसकी भरपाई के रूप में पार्सल बुकिंग बढ़ा कर आय बढ़ाने की योजनाएं तैयार की जा रही हैं। इसके चलते अब नागपुर से चंद्रपुर मार्ग पर वेयर हाउस बनाने की योजना है। 

कंपनियों से किया जाएगा अनुबंध
एसटी ने पार्सल बुकिंग बढ़ाने के लिए अधिक वाहनों की व्यवस्था कर ली है। इसके साथ ही व्यापारियों को अच्छी सुविधा देने के साथ ही और भविष्य में पार्सल को आय का बड़ा स्त्रोत बनाया जा रहा है। इसके लिए नागपुर चंद्रपुर मार्ग पर वेयर हाउस बनाया जाएगा। इसके लिए सर्वे भी शुरू हो चुका है। वर्तमान में कुछ कंपनियां लगातार पार्सल बुकिंग करती हैं। इसके लिए कुछ कंपनियों से अनुबंध किया जाएगा। िनजी ट्रांसपोर्ट कंपनी के परिवहन मूल्य महामंडल की तुलना में अधिक हैं। इससे व्यापारियों को भी विश्वसनीय परिवहन माध्यम मिलेगा। 
 

Tags:    

Similar News