महाराष्ट्र राज्य धोबी परिट महासंघ  का  राज्य स्तरीय सम्मेलन 5 को

केंद्रीय मंत्री नितीन गड़करी करेंगे उद्घाटन महाराष्ट्र राज्य धोबी परिट महासंघ  का  राज्य स्तरीय सम्मेलन 5 को

Anita Peddulwar
Update: 2022-08-03 06:39 GMT
महाराष्ट्र राज्य धोबी परिट महासंघ  का  राज्य स्तरीय सम्मेलन 5 को

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र राज्य धोबी परिट महासंघ  का  राज्य स्तरीय सम्मेलन 5 अगस्त को सुबह 9.30  बजे सुरेश भट्‌ट सभागृह में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी करेंगे। इस अवसर पर  पूर्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, विधायक मोहन मते,  सांसद अशोक नेते, विधायक प्रवीणजी, विधायक टेकचंद सावरकर, योगेश अण्णा टिलेकर,  कल्याण दले प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में  मेधावी विद्यार्थियों, नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों और कोरोना योद्धाओं का  सम्मान किया जाएगा। कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ समाज  प्रबोधनकार सत्यपाल महाराज का कीर्तन होगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दूसरे शहर से आने वाले पदाधिकारियों व सदस्यों के ठहरने की व्यवस्था रेशिमबाग स्थित  हेडगेवार स्मारक नागपुर में की गई। दूर शहरों से आने वालों को यदि किसी तरह की समस्या आती है तो वे समिति के पदाधिकारियों से सपर्क कर सकते हैं। आयोजक डी.डी सोनटक्के ने कार्यक्रम की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए राज्य व  अंतरराज्यीय समाज बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया है। 

Tags:    

Similar News