महाराष्ट्र: नागपुर में आज से बढ़ेगी सर्दी, न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट

महाराष्ट्र: नागपुर में आज से बढ़ेगी सर्दी, न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-18 19:38 GMT
महाराष्ट्र: नागपुर में आज से बढ़ेगी सर्दी, न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शनिवार को भले ही दिनभर आसमान में बादलों का पहरा रहा, सूरज की आंख मिचोली चलती रही, लेकिन तापमान में किसी भी प्रकार की गिरावट देखने को नहीं मिली है। खास बात यह है कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई, हालांकि यह नाम मात्र की बढ़ोत्तरी रही है, लेकिन रविवार से न्यूनतम तापमान में कमी आएगी, जिससे सर्दी बढ़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने से 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे में 1.8 डिग्री सेल्सियस तापमान का अंतर देखने को मिला। वहीं न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस बढ़ने से न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे में 2.3 डिग्री सेल्सियस तापमान का अंतर देखने को मिला। शुक्रवार को उत्तर भारत में पश्चिम विक्षोभ के चलते मध्यप्रदेश में चक्रवात बन रहा था और दक्षिण की हवाएं चलने के साथ ही नमी आ रही है। इस वजह से हल्की बारिश या बंूदाबांदी की संभावना जताई जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

दिन-रात के तापमान में बढ़ेगा अंतर
शनिवार को न्यूनतम तापमान जनवरी के अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है लेकिन रविवार से मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। रविवार से मौसम खुलने की संभावना जताई जा रही है। न्यूनतम तापमान में गिरावट की उम्मीद है। इससे सर्दी भी बढ़ेगी, अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले 2 से 3 दिनों ऐसी ही स्थिति रहने वाली है। इतना ही नहीं अधिकतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। दिन-रात के तापमान में अंतर के चलते ठंड बढ़ेगी।

Tags:    

Similar News