छेड़छाड़ से परेशान महिला ने काटा था प्राइवेट पार्ट, घायल शख्स ने तोड़ा दम

छेड़छाड़ से परेशान महिला ने काटा था प्राइवेट पार्ट, घायल शख्स ने तोड़ा दम

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-30 19:10 GMT
छेड़छाड़ से परेशान महिला ने काटा था प्राइवेट पार्ट, घायल शख्स ने तोड़ा दम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। छेड़छाड़ से नाराज होकर जिस 27 वर्षीय युवक का एक युवती ने गुप्तांग काटा था इलाज के दौरान उसकी (युवक) मौत हो गई। मृतक युवक का नाम तुषार पुजारे था। गुप्तांग काटने वाली महिला ने खुद तुषार को डोंबिवली के अस्पताल में भर्ती कराया था। तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उसे मुंबई स्थित जेजे अस्पताल में रिफर कर दिया गया। हालांकि इसके बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। हमले में शामिल महिला और उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं।

बता दें कि तुषार पुजारे आरोपी महिला से एकतरफा प्यार करता था। यह महिला शादीशुदा थी। तुषार ने कई बार महिला के साथ छेड़छाड़ की थी और उसके सामने प्रेम प्रस्ताव रखा था। महिला के इनकार के बाद पुजारे महिला के पति के पास पहुंच गया और उसे कहा कि वह उसकी पत्नी से प्यार करता है और शादी करना चाहता है। इस बात पर महिला और उसके पति के बीच विवाद हुआ। महिला ने जब देखा कि पुजारे उसकी बसी बसाई गृहस्थी उजाड़ देगा जो उसने तेजस म्हात्रे और प्रवीण केनिया नाम के अपने दो जान पहचान के लोगों की मदद से पुजारे को 25 दिसंबर को डोंबिवली के नांदिवली इलाके में बुलाया और वहां पहले तीनों ने पुजारे की पिटाई की फिर उसका गुप्तांग काट दिया था।

बुरी तरह जख्मी पुजारे को बाद में वह महिला उसे अस्पताल ले गई और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। शुरूआत में महिला ने दावा किया कि उसने अकेले इस वारदात को अंजाम दिया लेकिन बाद में पूछताछ में दोनों आरोपियों के नाम सामने आए। इसके बाद मानपाडा पुलिस ने महिला के साथ अपराध में मदद करने वाले दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इस बीच अत्यधिक रक्तस्त्राव और दिमाग को पहुंचे चोट के चलते इलाज के दौरान पुजारे की मौत हो गई।

Similar News