राज्य सरकार के भरोसे मनपा, नहीं हुई आमदनी

राज्य सरकार के भरोसे मनपा, नहीं हुई आमदनी

Anita Peddulwar
Update: 2021-01-19 10:37 GMT
राज्य सरकार के भरोसे मनपा, नहीं हुई आमदनी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लॉकडाउन की सबसे ज्यादा मार मनपा की तिजोरी पर पड़ी है।  महानगरपालिका की आय घटने से अब वह राज्य सरकार पर निर्भर हो गई है। आर्थिक वर्ष 2019-20 में मनपा को कुल 2119.97 करोड़ की आय हुई थी। इसमें राज्य सरकार से 1397.71 करोड़ रुपए मनपा को अनुदान स्वरूप में दिए गए थे। कुल आय में से सरकार का अनुदान छोड़ दिया जाए तो मनपा को 771.26 करोड़ रुपए अपने अन्य स्रोतों से मिले थे।

तत्कालीन मनपा स्थायी समिति  ने अतिरिक्त बजट पेश कर वाहवाही लूटी थी, लेकिन लक्ष्य हासिल नहीं होने से आयुक्त ने अपने सुधारित बजट में स्थायी समिति के बजट में बड़े पैमाने पर कटौती की थी।  मनपा को वस्तु व सेवा (जीएसटी) का राज्य सरकार से प्रतिमाह अनुदान मिलता है। पिछले वर्ष मनपा को सरकार से 1398.71 करोड़ रुपए का अनुदान मिला था। इसके अलावा मनपा को पानी व संपत्ति कर से 355 करोड़ रुपए की आय हुई। विशेष अधिकार अंतर्गत 27.54 करोड़ रुपए की वसूली की गई। अन्य आय से 188.34 करोड़ और असामान्य ऋण स्वरूप में मनपा को 123 करोड़ रुपए की आय हुई थी।

गत वर्ष का आंकड़ा
1398.71 करोड़ का अनुदान सरकार से मिले 
355 करोड़ की आय पानी व संपत्ति कर से हुई
27.54 करोड़ विशेष अधिकार अंतर्गत वसूली  
188.34 करोड़ रुपए अन्य आय से मिले थे 
123 करोड़ रुपए की आय असामान्य ऋण  

2376.2 करोड़ का खर्च 
2019-20 आर्थिक वर्ष में महानगरपालिका ने 2376.2 करोड़ रुपए विविध काम के लिए खर्च किए। सामान्य प्रशासन संकलन कर के लिए 244 करोड़, सार्वजनिक सुरक्षा के लिए 150.40 करोड़, सार्वजनिक स्वास्थ्य व सुविधा 1753.7 करोड़, सार्वजनिक संस्था 101.63 करोड़, अन्य खर्च 24.94 करोड़, असामान्य ऋण 101.66 करोड़, कुल 2376.2 करोड़ रुपए का खर्च हुआ है। 2019-20 आर्थिक वर्ष के लिए 2018.19 आर्थिक में 500.9 करोड़ शेष थे। 
 

Tags:    

Similar News