नागपुर का मानवसेवा नगर सील, बजरिया का क्षेत्र कम किया

नागपुर का मानवसेवा नगर सील, बजरिया का क्षेत्र कम किया

Anita Peddulwar
Update: 2020-06-08 07:02 GMT
नागपुर का मानवसेवा नगर सील, बजरिया का क्षेत्र कम किया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर धरमपेठ जोन का मानवसेवा नगर सील कर दिया गया। वहीं, गांधीबाग-महल जोन अंतर्गत बजरिया में पाए गए पॉजिटिव मरीज का दूसरा टेस्ट निगेटिव आया और नया कोई भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिलने पर सील किया गया क्षेत्र कम किया गया है। मनपा आयुक्त तुकाराम मुंढे ने 7 जून को यह आदेश जारी किए।

मानवसेवा नगर का प्रतिबंधित क्षेत्र
उत्तर : आशालता श्रीवास्तव निवास
दक्षिण : श्रीचरण श्रीवास्तव निवास
पूर्व : श्री कडू निवास
पश्चिम : डॉ. काले व डॉ. इंगले निवास

बजेरिया प्रतिबंधित क्षेत्र 
पहले
उत्तर-पूर्व : गणेश मंदिर, उत्तर-पश्चिम : नन्नूमल बिल्डिंग, दक्षिण-पश्चिम : शीतला माता मंदिर
दक्षिण-पूर्व : एम्प्रेस मॉल की दीवार

अब
उत्तर-पूर्व : रंगराव ठाकरे निवास, उत्तर-पश्चिम : श्याम भेंडे निवास, दक्षिण-पश्चिम : शीतला माता मंदिर
दक्षिण-पूर्व : एम्प्रेस मॉल की दीवार
 

Tags:    

Similar News