मराठा आरक्षण : 2 नवंबर से होगी भूख हड़ताल, दिपावली नहीं मनाएगा समाज

मराठा आरक्षण : 2 नवंबर से होगी भूख हड़ताल, दिपावली नहीं मनाएगा समाज

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-17 19:01 GMT
मराठा आरक्षण : 2 नवंबर से होगी भूख हड़ताल, दिपावली नहीं मनाएगा समाज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मराठा आरक्षण को लेकर एक बार फिर आंदोलन गरमा सकता है। सकल मराठा समाज ने कहा है कि आगामी 2 नवंबर के महानगर के आजाद मैदान सहित राज्य के सभी जिलों में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालिन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।

बुधवार को मुंबई मराठी पत्रकार संघ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अविनाश पवार, विद्याताई धडक, विपुल माने व विद्या माने आदि ने कहा कि ऐन दिपावली के मौके पर आंदोलन शुरु होने से इस बार मराठा समाज दिवाली नहीं मनाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने आश्वासन दिया था कि आगामी 15 नवंबर तक विधानमंडल का  विशेष अधिवेशन आयोजित कर मराठा समाज को आरक्षण देने के लिए विधेयक पारित किया जाएगा। लेकिन इस दिशा में अब तक सरकार की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया।

साथ ही मराठा आरक्षण के लिए अपना बलिदान देने वाले परिवारों के लिए घोषित आर्थिक मदद भी अभी तक नहीं मिली। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि मराठा आरक्षण आंदोलन में हिस्सा लेने वाले मराठा युवकों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाएंगे पर अभी तक यह भी नहीं हुआ। पुलिस अभी भी गिरफ्तारी कर रही है।

Similar News