इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल को मार्ड का मिला समर्थन

इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल को मार्ड का मिला समर्थन

Anita Peddulwar
Update: 2021-05-08 10:03 GMT
इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल को मार्ड का मिला समर्थन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोनाकाल में मरीजों की संख्या देखते हुए डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की भारी कमी महसूस की जा रही है। ऐसे में अस्पताल जितना संभव हो रहा है, उतना मैनपॉवर का उपयोग कर रहे हैं। इसमें इंटर्न डॉक्टरों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है, जो महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद इंटर्न को सरकार सिर्फ 11 हजार रुपए महीना भत्ता दे रही है। इसके अतिरिक्त उन्हें कोई अन्य सुविधा या इंश्योरेंस भी नहीं दिया जाता है, जबकि मुंबई महानगरपालिका द्वारा इंटर्न को 50 हजार रुपए तक भत्ता दिया जा रहा है। इस मांग को लेकर मेडिकल और मेयो के इंटर्न हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल में मार्ड ने भी समर्थन दिया है।

मार्ड ने कहा मांग जायज है
पिछले 4 दिन से मेयो और मेडिकल अस्पताल के इंटर्न हड़ताल पर थे। पहले से स्टाफ कम था। अब इंटर्न के हड़ताल पर जाने से और परेशानियां आ रही हैं। इसलिए मेडिकल के मार्ड ने भी हड़ताल में अपना समर्थन दिया है। मेडिकल मार्ड के डॉ. अर्पित धकाते ने कहा कि इंटर्न की मांग जायज है। उनके हड़ताल पर जाने से निवासी डॉक्टरों पर भी फर्क पड़ता है। कई कार्यों में जो सहयोग मिलता था वह नहीं मिल पा रहा है। इसलिए हम भी उनके समर्थन में हैं। उनकी मांग जल्द पूरी होनी चाहिए। 
 

Tags:    

Similar News