गड़चिरोली में मरीजों की संख्या बढ़ने से मास्क हुआ अनिवार्य

कोरोना गड़चिरोली में मरीजों की संख्या बढ़ने से मास्क हुआ अनिवार्य

Anita Peddulwar
Update: 2022-06-16 10:26 GMT
गड़चिरोली में मरीजों की संख्या बढ़ने से मास्क हुआ अनिवार्य

डिजिटल डेस्क,  गड़चिरोली। समूचे राज्य समेत आदिवासी बहुल गड़चिरोली जिले में भी पिछले चार दिनों से कोरोना मरीजों की संख्या में काफी इजाफा होने लगा है। चार दिनों में ही कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या एक से बढ़कर 17 पर पहुंच गयी है। लगातार बढ़ रहे  मरीजों की संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी संजय मीणा ने एक बार फिर मास्क का उपयोग करना अनिवार्य कर दिया है। 

मास्क का उपयोग न करने वालों से 500 रुपए जुर्माना वसूल करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को जिलाधीश ने दिए हैं। इस कारण एक बार फिर गड़चिरोली में मास्क का दौर शुरू होने लगा है। जिलाधीश मीणा ने मंगलवार देर शाम यह आदेश जारी किया। उन्होंने आदेश में बताया कि, कोरोना मरीजों की संख्या नियंत्रण में आने के कारण राज्य सरकार के निर्देशों का पालन कर सभी प्रकार के प्रतिबंध हटाए गए थे। लेकिन पिछले चार दिन से मरीजों की संख्या में एक बार फिर इजाफा होने लगा है। बाजार समेत सरकारी और गैरसरकारी कार्यालयों में बिना मास्क के लोगों को देखा जा रहा है।  इस तरह की लापरवाही के कारण एक बार फिर जिले में काेरोना का विस्फोट हो सकता है। इसी कारण जिलाधिकारी ने सभी व्यक्तियों के लिए मास्क का उपयोग अनिवार्य कर दिया है। यदि कोई व्यक्ति बिना मास्क के घूमते नजर आया तो उसे 500 रुपए  का जुर्माना भी अदा करना होगा। इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी जिलाधिकारी मीणा ने दिए हंै। 
 

Tags:    

Similar News