मंत्री राम शिंदे मंत्रिमंडल उप-समिति में शामिल, नागपुर के दुपारे बने रंगमंच परीक्षण समिति सदस्य

मंत्री राम शिंदे मंत्रिमंडल उप-समिति में शामिल, नागपुर के दुपारे बने रंगमंच परीक्षण समिति सदस्य

Tejinder Singh
Update: 2018-11-16 13:05 GMT
मंत्री राम शिंदे मंत्रिमंडल उप-समिति में शामिल, नागपुर के दुपारे बने रंगमंच परीक्षण समिति सदस्य

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के रंगमंच परीक्षण मंडल के सदस्य के रूप में नागपुर के प्रभाकर दुपारे की नियुक्त की गई है। शुक्रवार को प्रदेश सरकार के सांस्कृतिक कार्य विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया। इसके अनुसार रंगमंच परीक्षण मंडल में दुपारे को नए सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। इससे पहले सरकार ने  रंगमंच परीक्षण मंडल का पुनर्गठन 22 मई को किया था।

मंत्री राम शिंदे मंत्रिमंडल उप समिति में शामिल
प्रदेश सरकार की तरफ से मराठा आरक्षण के लिए गठित राज्य मंत्रिमंडल की उपसमिति में विशेष पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा जलसंरक्षण मंत्री राम शिंदे को शामिल किया गया है। प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। मंत्रिमंडल की उपसमिति मराठा क्रांति मोर्चा की विभिन्न मांगों पर सरकार की तरफ लिए गए फैसलों को लागू करने के संबंध में समीक्षा करती है। प्रदेश के राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील की अध्यक्षता उपसमिति में प्रदेश के शिक्षा मंत्री विनोद तावडे, एमएसआरडीसी मंत्री एकनाथ शिंदे, चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन, सहकारिता व विपणन मंत्री सुभाष देशमुख, श्रम मंत्री संभाजी पाटील-निलंगेकर सदस्य हैं। इस उपसमिति में सरकार ने अब कैबिनेट मंत्री शिंदे का समावेश किया है।

Similar News