55 साल के डॉक्टर ने 17 की लड़की से किया रेप, कई लड़कियों को बना चुका है शिकार

55 साल के डॉक्टर ने 17 की लड़की से किया रेप, कई लड़कियों को बना चुका है शिकार

Anita Peddulwar
Update: 2019-04-05 12:42 GMT
55 साल के डॉक्टर ने 17 की लड़की से किया रेप, कई लड़कियों को बना चुका है शिकार

डिजिटल डेस्क,  मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के नई मुंबई इलाके में एक 55 साल के डॉक्टर पर 17 साल की लड़की से रेप करने का आरोप लगा है। आरोपी डॉक्टर का नाम संजय लाड है। पीड़िता डॉक्टर के क्लीनिक में ही काम करती थी, जिसका उसने फायदा उठाया। फिलहाल डॉक्टर पुलिस की गिरफ्त में है।

पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने पीड़िता की आर्थिक हालात का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया है। डॉक्टर ने इससे पहले भी कई और महिलाओं को भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता 17 साल की  है और वह डॉक्टर के क्लीनिक में ही काम करती थी। लाड पिछले 20 सालों से सीबीडी बेलापुर स्थित दिवाले गांव में क्लीनिक चला रहा था। 12वीं की परीक्षा के बाद पीड़िता ने डॉक्टर के यहां काम करना शुरू किया था, लेकिन एक अप्रैल को जब क्लीनिक में कोई नहीं था लाड ने  मौके का फायदा उठाकर लड़की के साथ बलात्कार किया। घटना ने युवती को झकझोर कर रख दिया। परेशान लड़की घर वापस नहीं गई और उसने मडगाव जाने वाली ट्रेन पकड़ ली।

ट्रेन में एक महिला ने उसे परेशान देखकर पूछताछ की तो उसने घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद महिला ने लड़की को समझा बुझाकर घर वापस जाने के लिए तैयार किया। इस बीच लड़की के घरवालों ने एनआरआई पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा दी थी। लड़की वापस घर लौटी तो उसके परिवार को डॉक्टर की करतूत की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने लाड के खिलाफ आईपीसी और पाक्सो कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पूछताछ में लाड ने बताया है कि उसने अपने यहां काम करने वाली लड़कियों और कई मरीजों का पहले भी यौन उत्पीड़न किया है। लेकिन पीड़ितों ने इस संदर्भ में शिकायत नहीं की इसलिए आरोपी डाक्टर के हौसले बढ़ गए और उसने अपने यहां काम करने वाली लड़की की इज्जत लूट ली।
 

Tags:    

Similar News