रक्षाबंधन मनाने आई थी नाबालिग साली, जीजा ने खेत में ले जाकर किया रेप, गिरफ्तार

रक्षाबंधन मनाने आई थी नाबालिग साली, जीजा ने खेत में ले जाकर किया रेप, गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-02 11:45 GMT
रक्षाबंधन मनाने आई थी नाबालिग साली, जीजा ने खेत में ले जाकर किया रेप, गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, शहडोल/बुढ़ार। बहन के ससुराल आई 15 वर्षीय नाबालिग के साथ जीजा ने रेप किया। पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना बुढ़ार थानांतर्गत ग्राम पकरिया की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया निवासी नाबालिग रक्षाबंधन के बाद अपनी बड़ी बहन के साथ उसके ससुराल ग्राम पकरिया आई थी। जहां नाबालिग के जीजा 24 वर्षीय राजेंद्र चौधरी पिता लल्लू चौधरी की नीयत खराब हो गई।

शुक्रवार को राजेंद्र नाबालिग साली को चावल लेने के बहाने बुढ़ार ले गया। लौटते समय शाम हो गई। अंधेरा हो जाने के बाद अकेलेपन का फायदा उठाते हुए वह बाइक सूने रास्ते की ओर मोड़ दिया। रास्ते में क्रेसर के पास खेत में ले जाकर मुंह दबाकर नाबालिग से रेप किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी तथा बोला कि घर में किसी को बताया तो अच्छा नहीं होगा। इसके बाद उसे लेकर घर पहुंचा। पीड़ित ने बड़ी बहन से घटनाक्रम बताया। इसके बाद वे लोग बुढ़ार थाना पहुंचे और राजेंद्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने धारा 376, 376 (2) (झ), 506 तथा 3/4 पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वह बाइक भी जब्त की है जिससे वह बुढ़ार गया था। आरोपी को पकडऩे में एएसआई विनोद तिवारी, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह, गिरीश मिश्रा, राजेंद्र शुक्ला, चालक कृष्ण कांत त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र सिंह व बालेंद्र सिंह की भूमिका रही।

 

Similar News