Assam-Mizoram Border clash: असम के छह ऑफिसर्स और 200 पुलिस कर्मियों पर दर्ज एफआईआर वापस लेगा मिजोरम

Assam-Mizoram Border clash: असम के छह ऑफिसर्स और 200 पुलिस कर्मियों पर दर्ज एफआईआर वापस लेगा मिजोरम

Bhaskar Hindi
Update: 2021-08-02 13:58 GMT
Assam-Mizoram Border clash: असम के छह ऑफिसर्स और 200 पुलिस कर्मियों पर दर्ज एफआईआर वापस लेगा मिजोरम

डिजिटल डेस्क, आइजोल। असम-मिजोरम बॉर्डर क्लैश के मामले में असम के छह ऑफिसर्स और 200 पुलिस कर्मियों सहित सभी आरोपियों पर दर्ज एफआईआर को मिजोरम पुलिस वापस लेगी। ये एफआईआर कोलासिब जिले के वैरेनगटे में 26 जुलाई को दर्ज की गई थी। मिजोरम के सीएम जोरमथंगा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, मिजोरम-असम बॉर्डर डिस्प्यूट के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए अनुकूल माहौल बनाने और पीड़ित नागरिकों की परेशानी को कम करने के लिए, मैंने मिजोरम पुलिस को एफआईआर वापस लेने का निर्देश दिया है। 

इससे पहले मिजोरम सरकार ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस लेने की बात कही थी। वहीं असम के सीएम ने ट्वीट कर मिजोरम के राज्यसभा सांसद के वनलालवेना के खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस लेने का निर्देश पुलिस को दिया था। राज्यसभा सांसद पर बॉर्डर वायोलेंस के मुद्दे पर कथित तौर पर धमकी भरे स्टेटमेंट देने का आरोप था। बॉर्डर डिस्प्यूट को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरमा और मिजोरम के सीएम जोरमथांगा के साथ शांतिपूर्ण समाधान को लेकर टेलीफोन पर चर्चा की थी।

बता दें कि 26 जुलाई से असम-मिजोरम सीमा पर अब तक देखी गई हिंसक झड़पों में 6 पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। मिजोरम-असम सीमा पर स्थिति जून के अंत से तनावपूर्ण बनी हुई है। असम पुलिस ने मिजोरम पर अपने क्षेत्र में अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए वैरेंगटे से लगभग 5 किमी दूर "ऐतलंघनार" नामक क्षेत्र पर कथित रूप से नियंत्रण कर लिया था। इसके बाद से दोनों राज्यों के बीच विवादित क्षेत्र को लेकर बार-बार झड़पें होती रही हैं। 

मिजोरम के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बीते दिनों बताया था कि अज्ञात बदमाशों द्वारा आठ किसानों की झोपड़ियों में आग लगाने के बाद तनाव और बढ़ गया। यह घटना रात करीब 11.30 बजे की था। यह घटना शिलांग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक के एक दिन बाद हुई थी, जिसमें सीमा का मुद्दा उठाया गया था। किसानों की झोपड़ियों में आग लगने से बढ़े तनाव के बाद उपद्रवियों की गोलीबारी में असम पुलिस के 6 जवान शहीद हो गए। 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए है।

Tags:    

Similar News