विधायक खोपड़े ने दी चुनौती, पूर्व नागपुर से चुनाव लड़ें संजय राऊत

नागपुर विधायक खोपड़े ने दी चुनौती, पूर्व नागपुर से चुनाव लड़ें संजय राऊत

Anita Peddulwar
Update: 2022-03-24 07:10 GMT
विधायक खोपड़े ने दी चुनौती, पूर्व नागपुर से चुनाव लड़ें संजय राऊत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शिवसेना के प्रवक्ता संजय राऊत को पूर्व नागपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चुनौती विधायक कृष्णा खोपड़े ने दी है। उन्होंने कहा है कि शिवसंपर्क अभियान के तहत नागपुर में आकर बंद कमरे में चर्चा करने के बजाय राऊत को यहां चुनाव लड़ना चाहिए। खोपड़े के अनुसार राऊत ने रविभवन में शिवसेना कार्यकर्ताओं से चर्चा के समय अशोभनीय शब्द कहे हैंै। राऊत को जवाब देने के लिए पूर्व नागपुर के भाजपा कार्यकर्ता तैयार हैं। वे ही नहीं राज्य के किसी भी मंत्री को पूर्व नागपुर से चुनाव लड़ाएं। उन्हें यहां के कार्यकर्ता व मतदाताओं से जवाब मिल जाएगा। खोपड़े के अनुसार नागपुर में शिवसेना का अस्तित्व सभी को मालूम है। भाजपा के साथ गठबंधन करके मनपा चुनाव में शिवसेना 6 से 7 सीट जीती, लेकिन अकेले बल पर लड़कर दो सीट तक ही सिमट कर रह गई। संजय राऊत मनपा चुनाव में भी कोई करिश्मा नहीं दिखा पाएंगे। 
 

Tags:    

Similar News