विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया कानून का उल्लंघन

विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया कानून का उल्लंघन

Bhaskar Hindi
Update: 2017-06-30 15:09 GMT
विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया कानून का उल्लंघन

दैनिक भास्कर न्यूज डेस्क, भोपाल। आज विधायक रामेश्वर शर्मा वाहन में हूटर बजाते हुए कटारा हिल्स थाना का उद्घाटन करने पहुंचे। विधायक रामेश्वर ने सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल 1989 का उल्लंघन किया है। पुलिस अफसरों ने भी स्वीकार किया है कि वाहन में हूटर बजाना और लगाना प्रतिबंधित है। गौरतलब हो कि विधायक हुजूर रामेश्वर शर्मा ने कटारा थाना के शुभारम्भ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए थे।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक भोपाल रेंज योगेश चौधरी कलेक्टर भोपाल सुदाम खाड़े, उप पुलिस महानिरीक्षक रमन सिंह सिकरवार, जोन अध्यक्ष कामता पाटीदार, पुलिस अधीक्षक भोपाल दक्षिण सिद्धार्थ बहुगुणा सहित अन्य वरिष्ट पुलिस अधिकारी कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Similar News