देश के दिल को राहत: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने किया प्रवेश, इन क्षेत्रों में हो सकती है तेज बारिश

देश के दिल को राहत: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने किया प्रवेश, इन क्षेत्रों में हो सकती है तेज बारिश

Manmohan Prajapati
Update: 2019-06-24 11:52 GMT
देश के दिल को राहत: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने किया प्रवेश, इन क्षेत्रों में हो सकती है तेज बारिश

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भीषण गर्मी से झुलस रहा देश का दिल कहा जाने वाला मध्य प्रदेश आखिरकार बारिश की बूंदों से तरबतर हो गया। करीब 10 दिनों की देरी के बाद सोमवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश में पहुंच गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मानसून ने बालाघाट से राज्य में प्रवेश किया है। मानसून के देरी से आने के बावजूद इसकी रफ्तार अच्छी है, ऐसे में मौसम विभाग ने 48 घंटों में राजधानी भोपाल पहुंचने की संभावना जताई है।  

इन जिलों में हुई बारिश
प्रदेश में दस्तक देने के साथ ही सोमवार को मंडला, छिंदवाड़ा और खंडवा में सुबह से जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने बालाघाट रेंज में तेज बारिश की संभावना है। अनुकूल परिस्थितियों की वजह से दक्षिण-पश्चिम मानसून अच्छी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। बता दें कि मानसून करीब 10 दिन की देरी से मप्र पहुंचा है, लेकिन आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की आशंका है। 

तेजी से बढ़ रहा मानसून
मौसम विज्ञान की मानें तो अगले 48 घंटों में मानसून के और आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। जिसमें अरब सागर के मध्य भाग, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़,उत्तरी अरब सागर के कुछ भाग,दक्षिणी गुजरात के कुछ हिस्से में मानसून प्रवेश कर सकता है। 

मंगलवार को ये स्थिति
ऐसे में भोपाल में मंगलवार को बादल छाए रहेंगे इस दिन यहां 20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं बुधवार और गुरुवार को बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। 

Tags:    

Similar News