महाराष्ट्र के शहरी इलाकों के लिए फिर 1 लाख से अधिक सस्ते घरों के निर्माण को मंजूरी

महाराष्ट्र के शहरी इलाकों के लिए फिर 1 लाख से अधिक सस्ते घरों के निर्माण को मंजूरी

Tejinder Singh
Update: 2018-11-28 13:58 GMT
महाराष्ट्र के शहरी इलाकों के लिए फिर 1 लाख से अधिक सस्ते घरों के निर्माण को मंजूरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मामलों के मंत्रालय ने बुधवार को महाराष्ट्र के शहरी क्षेत्रों के लिए 1 लाख से अधिक सस्ते आवासों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत अब तक मंजूर किए गए आवास की संख्या लगभग साढ़े सात लाख हो गई है।

केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय की अनुमोदन और निगरानी समिति की यहां बुधवार को हुई बैठक में इस योजना के तहत देशभर में शहरी क्षेत्रों के लिए 2, 50,442 आवास के निर्माण को मंजूरी दी गई। इनमें से महाराष्ट्र के लिए कुल 1,16,042 सस्ते आवास स्वीकृत किए गए है।

अब तक मंजूर किए गए सस्ते आवास की संख्या कुल 7,48,499 हो गई है। इसके अलावा बैठक में प्रदेश की 65 आवास निर्माण परियोजनाओं के लिए 1740 करोड़ 63 लाख रुपये को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।

Similar News