होली बंदोबस्त में तैनात रहेंगे 2500 से अधिक जवान

होली बंदोबस्त में तैनात रहेंगे 2500 से अधिक जवान

Anita Peddulwar
Update: 2019-03-19 07:08 GMT
होली बंदोबस्त में तैनात रहेंगे 2500 से अधिक जवान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में होली व धूलिवंदन बंदोबस्त के लिए पुलिस विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस के 2500 से अधिक जवानों को होली व धूलिवंदन के बंदोबस्त में लगाया जाएगा। नागपुर पुलिस शहर की जनता के संरक्षण के लिए हमेशा तैयार है। जगह- जगह पर फिक्स प्वाइंट, पेट्रोलिंग, नाकाबंदी रहेगी। नागरिकों से कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मदद के लिए पहुंचेगी। कोई भी गुप्त जानकारी या किसी संदिग्ध हलचल की जानकारी दूरभाष नंबर 100 पर देने का आह्वान पुलिस आयुक्त डॉ. भूषणकुमार उपाध्याय ने नागरिकों से किया है। 20 मार्च को होलिका दहन (होली) व 21 मार्च को धूलिवंदन यानी रंगपंचमी उत्सव के मद्देनजर शहर में पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त रहेगा। 5 पुलिस उपायुक्त, 10  एसीपी, 40 पुलिस निरीक्षक, 1843 पुरुष पुलिस कर्मचारी, 190 महिला कर्मचारी,1 राज्य आरक्षी पुलिस बल की कंपनी,100 होम गार्ड, क्यूआरटी, आरसीपी पथक (दंगा निरोधक दस्ता), पुलिस अधिकारियों के स्ट्राइकिंग फोर्स आदि तैनात की जाएगी। 

सीसीटीवी कैमरों से हलचल पर रहेगी नजर
सीसीटीवी कैमरों से भी हर हलचलों पर नजर रखी जाएगी। पुलिस आयुक्त ने नागरिकों से कहा है कि, होली उत्सव  शांतिपूर्वक मनाएं, इसके लिए नियमाें का पालन करें। जिक-जैक वाहन न चलाएं। डीजे वाद्य के कारण सामान्य नागरिक, विद्यार्थी, वरिष्ठ नागरिकों, अस्पताल के मरीजों को परेशानी न हो इस बात का भी ध्यान रखें। पुलिस को सहयोग करें। यह आह्वान भी पुलिस आयुक्त ने किया है। 

मनपा की विशेष सभा कल
स्थायी समिति सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने पर 20 मार्च को मनपा की विशेष सभा का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष सभा में मनपा के स्थायी समिति सदस्यों का प्रस्ताव रखा जाएगा। कांग्रेस अपने एक सदस्य का प्रस्ताव रखने वाली है। भाजपा के सदस्यों की जानकारी पूर्व में आयोजित सभा में सामने आ चुकी है। जानकारी के अनुसार आचार संहिता के बाद कोई निर्णायक सभा नहीं ली जा सकती है, जब तक अत्यंत आवश्यक न हो। बुधवार को होने वाली सभा में पहले ही सदस्यों को चुना जा चुका है। अब सिर्फ उनका प्रस्ताव सभा में रखना है। जानकारों की मानें तो दावे-आपत्तियों से बचने के लिए विशेष सभा के लिए कलेक्टर की अनुमति ली गई है। जानकारों का कहना है कि, आचार संहिता के कारण  विशेष सभा में किसी निर्णायक प्रस्ताव को नहीं रखा जा सकता है, इस वजह से अन्य किसी प्रस्ताव पर चर्चा किए बिना ही स्थगित करने की संभावना है।

इनके हैं नाम
कांग्रेस की ओर से स्थायी समिति सदस्य के नाम के लिए ईशान मुमताज की चर्चा चल रही है, एकमात्र नाम होने के कारण उसे लगभग तय माना जा रहा है। वहीं भाजपा की ओर से वैशाली रोहनकर (वैद्य), श्रद्धा पाठक, वर्षा ठाकरे, स्नेहल बिहारे, निरंजना पाटिल, लखन येरावार एवं एक अन्य नाम शामिल हैं।
 

Similar News