नागपुर में लगातार चौथे दिन 3 हजार से अधिक मरीज... 3679 नए मरीज, 29 की मौत

नागपुर में लगातार चौथे दिन 3 हजार से अधिक मरीज... 3679 नए मरीज, 29 की मौत

Anita Peddulwar
Update: 2021-03-20 14:48 GMT
नागपुर में लगातार चौथे दिन 3 हजार से अधिक मरीज... 3679 नए मरीज, 29 की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में लगातार चौथे दिन 3 हजार से अधिक संक्रमित मिले हैं। शनिवार को जिले में 16387 नमूनों की जांच में 3679 नए पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही जिले में 29 लोगों की मौत हुई है। कुल संक्रमितों की संख्या जिले में 189466 हो गई है। इसके साथ ही 1594 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

 
शहर में रोजाना 10 हजार से ज्यादा कोविड जांच हो रही है। इसमें सबसे अधिक जांच निजी लैब में कराई जा रही है। जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एम्स में 313, मेडिकल में 674, मेयो में 433, नीरी में 116, नागपुर यूनिवर्सिटी में 310, निजी लैब में 1687, एंटीजन में 146 नमूने पॉजिटिव आए। कुल संक्रमितों की संख्या 189466 हो गई है। 29 मरीजों की मृत्यु दर्ज हुई, जिसमें शहर 9, ग्रामीण 17 और 3 जिले के बाहर के हैं। कुल मृतक 4,592 हो गए हैं।

 
रिकवरी दर 83.00% : शनिवार को 1594 मरीज डिस्चार्ज िकए गए। इनमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल हैं। इसके साथ कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 157249 पहुंच गई है। रिकवरी दर 83.00% है।

 
27625 एक्टिव मरीज : वर्तमान में 27625 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 5634 मरीज ग्रामीण और 21991 शहर के हैं। इनमें से 20429 होम आइसोलेट हैं। 7133 कोविड केयर सेंटर, िनजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं।


 

Tags:    

Similar News