महाराष्ट्र में बिका सबसे मंहगा पेट्रोल, परभणी और नांदेड में 92 रुपए के पार हुए दाम

महाराष्ट्र में बिका सबसे मंहगा पेट्रोल, परभणी और नांदेड में 92 रुपए के पार हुए दाम

Tejinder Singh
Update: 2018-09-30 08:26 GMT
महाराष्ट्र में बिका सबसे मंहगा पेट्रोल, परभणी और नांदेड में 92 रुपए के पार हुए दाम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिलहाल पेट्रोल और डीजल की महंगाई से राहत मिलने की संभावना नहीं दिख रही है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी का सिलसिला लगातार जारी है। पेट्रोल की मंहगाई का मार सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के लोगों पर पड़ रही है। शनिवार को देश में सबसे मंहगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी व नांदेड में बिका।

मुंबई को छोड़कर देश के सभी प्रमुख मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल 90 रुपये प्रति लीटर से कम ही है जबकि महाराष्ट्र के परभणी, नांदेड, अमरावती जैसे शहरों में पेट्रोल 92 रुपये प्रति लीटर से आगे निकल गया है। लाजिस्टिक टैक्स के चलते राज्य के छोटे-छोटे शहरों में पेट्रोल की कीमतें देश में सबसे ज्यादा है। शनिवार को भी मुंबई में पेट्रोल की कीमतों ने नई छलांग लगाई। मुंबई में पेट्रोल 18 पैसे और डीजल 21 पैसे महंगा हो गया। 

कच्चे तेल का दाम शुक्रवार को 83 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया, जो पिछले चार साल का उच्चतम स्तर है। पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य के परभणी जिले में पेट्रोल 92.52 रुपये प्रति लीटर था, जबकि डीजल 79.72 रुपये प्रति लीटर।

दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में शनिवार को पेट्रोल का दाम क्रमश: 83.40 रुपये, 85.21 रुपये, 90.75 रुपये और 86.70 रुपये प्रति लीटर था। 

जिला              पेट्रोल         डीजल  
परभणी           92.52        79.72
नांदेड              92.31        79.54
अमरावती        92.00        80.52
नागपुर           91.23        79.76
औरंगाबाद       91.80        80.29
सोलापुर          91.80        79.85
सतारा            91.22        78.47
ठाणे               90.83        79.33
रायगढ            90.77        78.00
मुंबई              90.75        79.23
पालघर           90.60        77.85
पुणे                90.52        78.79

Similar News