कानून का बना मजाक, मां और बेटे ने मिलकर पुलिस कांस्टेबल को पीटा

कानून का बना मजाक, मां और बेटे ने मिलकर पुलिस कांस्टेबल को पीटा

Bhaskar Hindi
Update: 2018-03-16 08:10 GMT
कानून का बना मजाक, मां और बेटे ने मिलकर पुलिस कांस्टेबल को पीटा

डिजिटल डेस्क जबलपुर। मझगवां थाना अंतर्गत दुबे मोहल्ले में मां-बेटा मिलकर एक किशोरी और उसकी मां के साथ घर में घुसकर मारपीट कर रहे थे। किशोरी की शिकायत पर मझगवां थाने के हवलदार और एएसआई मौके पर पहुंचे। उन्होंने हवलदार के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार दोपहर दुबे मोहल्ले में रहने वाली 11वीं की छात्रा पूनम बदला हुआ नाम अपने घर में पढ़ाई कर रही थी। तभी कुसुम बाई ठाकुर और उसका बेटा लक्ष्मण ठाकुर उसके घर में घुस आए। दोनों गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने किशोरी और उसकी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी।
जांच करने पहुंचा था हवलदार
किशोरी ने मोबाइल पर घटना की सूचना मझगवां थाने में दी। सूचना पर हवलदार रंजीत सिंह और एएसआई मुनीम सिंह मौके पर पहुंचे।
किशोरी और उसकी मां से कर रहे थे मारपीट - हवलदार रंजीत सिंह और एएसआई मुनीम सिंह जब मौके पर पहुंचे तो कुसुम बाई और उसका बेटा लक्ष्मण सिंह किशोरी और उसकी मां के साथ मारपीट कर रहे थे। हवलदार ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों उससे लिपट गए और मारपीट करने लगे। एएसआई ने बीच-बचाव कर मां-बेटे को अलग किया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी की रिपोर्ट पर धारा 294, 323, 452, 354, 34 और हवलदार रंजीत सिंह की रपोर्ट पर 294, 353, 332, 34 का प्रकरण दर्ज किया गया है।   महिला एसआई की कॉलर पकडऩे वाली महिला पर प्रकरण दर्ज-  चंडालभाटा में नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान महिला एसआई की कॉलर पकडऩे वाली महिला के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि चंडालभाटा में 9 मकानों को तोडऩे के लिए गोहलपुर थाने से नगर निगम को पुलिस बल उपलब्ध कराया गया था। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान वहां रहने वाले लोग विरोध करने लगे। विरोध के दौरान दुर्गा चौधरी नामक महिला ने एसआई सोनम शुक्ला की कॉलर पकड़कर अभद्रता शुरू कर दी। दुर्गा चौधरी ने नगर निगम के कर्मचारी राजू रैकवार के साथ भी हाथापाई करने का प्रयास किया। एसआई की शिकायत पर गोहलपुर पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 353 का मामला दर्ज किया है।

 

Similar News