मप्र. के आरोपी ने नागपुर की महिला से की धोखाधड़ी

मप्र. के आरोपी ने नागपुर की महिला से की धोखाधड़ी

Anita Peddulwar
Update: 2020-12-07 07:55 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, नागपुर। यशोधरा नगर थाने में एक महिला की शिकायत पर मध्य प्रदेश के एक आरोपी पर धोखाधड़ी और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने अभी तक सलीम नामक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। यशोधरा नगर थाने के कुछ कर्मचारियों पर आरोपी की मदद करने की चर्चाएं हो रही हैं। उधर यशोधरा नगर थाने के पुलिस अधिकारी काटोके का कहना है कि आरोपी ने अग्रिम जमानत हासिल कर ली है। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित महिला की काफी मदद की है। 

5 साल पहले हुई मुलाकात
आरोपी और महिला की करीब 5 साल पहले मुलाकात हुई। उसके बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। दोनों पति- पत्नी की तरह जीवन व्यतीत करने लगे थे। अब वह महिला को काफी परेशान करने लगा था। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने यशोधरा नगर थाने में शिकायत की। तब पुलिस ने उक्त धारा के तहत आरोपी पर मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच यशाेधरानगर पुलिस कर रही है।

कर रहा था प्रताड़ित: पुलिस के अनुसार यशोधरा नगर थाने में नागपुर की एक महिला ने मध्य प्रदेश के आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। करीब एक माह पहले महिला की शिकायत पर यशोधरा नगर पुलिस ने आरोपी पर धारा 417, 420, 498 अ, 406, 506, 509, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी ने बड़ी होशियारी के साथ महिला से शादी के बाद लाखों रुपए के गहने अपने कब्जे में ले लिया। महिला ने जब उससे गहने के बारे में बातचीत करने लगी, तो वह उसे शारीरिक और मानसिक रूप से कष्ट देने लगा। वह महिला से पीछा छुड़ाने के लिए बहानेबाजी करने लगा था।

Tags:    

Similar News