MP : सरकारी स्कूल से मिले 17 गायों के शव,दफनाने की थी कोशिश

MP : सरकारी स्कूल से मिले 17 गायों के शव,दफनाने की थी कोशिश

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-17 13:59 GMT
MP : सरकारी स्कूल से मिले 17 गायों के शव,दफनाने की थी कोशिश

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां समूदन गांव के एक सरकारी स्कूल में 17 गायों के शव मिले हैं। गायों को एक कमरे में ठूंस-ठूंस कर रखा था। कई दिनों तक भूखे-प्यास की वजह से उनकी मौत हो गई। अज्ञात लोगों ने स्कूल परिसर में उनके शव दफनाने की कोशिश की,लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। 

मौके पर पहुंची पुलिस

गायों के दफनाने की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीएम और स्थानीय पुलिस पहुंच गई। मौके से जेसीबी को जब्त कर लिया। वहीं ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, स्कूल परिसर में जेसीबी से खुदाई होने पर स्थानीय नागरिक ने प्रशासन को जानकारी दी। जिसके बाद सामने आया कि मृत गायों को दफनाया जा रहा है। 

 

भूख-प्यास से हुई मौत

सूत्रों के अनुसार,गायों ने किसानों की फसलें खराब कर दी थी। जिसके बाद गांववालों ने गायों को स्कूल के कमरे में बंद कर दिया था। कमरे में भूखी-प्यासी गायों ने दम तोड़ दिया। जब उनके शवों से बदबू आने लगी तो उन्हें दफनाना शुरू कर दिया। इस पूरे मामले में एसडीएम राघवेंद्र पांडेय ने कहा कि, गायों के शवों को गड्ढे से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

सीएम कमलनाथ ने जताया दुख

सीएम कमलनाथ ने इस घटना पर दुखद जताया है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए है। सीएम ने कहा, दोषी पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। 

 

शिवराज सिंह ने साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में गौशाला बनाने का वचन दिया था। अगर प्रशासन गाय को गौशाला में ले जाता तो वो किसी कमरे में बंद नहीं होती और मौत का शिकार नहीं होती। 

 

Tags:    

Similar News