उजागर होने लगा प्रदेश सरकार का झूठ- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने हमला बोला

उजागर होने लगा प्रदेश सरकार का झूठ- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने हमला बोला

Bhaskar Hindi
Update: 2018-03-29 08:02 GMT
उजागर होने लगा प्रदेश सरकार का झूठ- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने हमला बोला

डिजिटल डेस्क  जबलपुर। नरसिंहपुर से किसान सम्मेलन में शामिल होकर नगर प्रवास पर आये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए  प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार झूठ पर टिकी है। सरकार की कार्यप्रणाली से  प्रदेश के सभी वर्गों में नाराजगी है  इसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा। श्री यादव ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री जनता को खुश करने के लिए झूठी घोषणा करते फिर रहे हैं, जबकि हकीकत कुछ और है। किसान परेशान हैं। नरसिंहपुर में गन्ना किसानों का बड़ा भुगतान नहीं हो पा रहा है। मिल मालिक किसानों का पैसा दबाए बैठे हैं, लेकिन सरकार कोई निर्णय नहीं ले रही है। श्री यादव भेड़ाघाट में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। देर रात रात्रि विश्राम करने जबलपुर पहुंचे यहां वे आज नगर के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान राधेश्याम चौबे, नपा अध्यक्ष श्रीमती शैला सुनील जैन, संजय यादव, सचिन यादव, जितेन्द्र अवस्थी, जमना मरावी, महेश तिवारी, किशोर दुबे, बबुआ शुक्ला आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान प्रदीप दाहिया, गुमान पटैल, प्रमोद जैन ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
विकास में बाधा बन रही सरकार- उन्होंने कहा कि भेड़ाघाट में जनाधार न होने से विकास में रुकावट पैदा करने के लिए भेड़ाघाट नपा को दो ग्राम पंचायतों में बांटने की साजिश कर रही है।
सरकार बनाना मुख्य एजेंडा- उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मुख्य एजेंडा प्रदेश में सरकार बनाना है। इसके लिए कांग्रेस सबको साथ लेकर चल रही है और आने वाले दिनों में विधानसभा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
सत्ता के हस्तक्षेप से बिगड़ी व्यवस्था- निज संवाददाता, जबलपुर।  प्रदेश में कानून व्यवस्था बुरी तरह  चरमरा गयी है, इसकी सबसे बड़ी वजह भाजपा नेताओं के हर मामले में हस्तक्षेप होना है।   उक्ताशय के उद््गार अल्प नगर प्रवास पर आए  प्रदेश विस के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने व्यक्त किए। उनका कहना था कि प्रदेश में वर्तमान में जो अराजकता की स्थिति है उससे साबित होता है कि   बिगड़ी कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार की कोई मंशा नहीं है।  उन्होंने पत्रकार संदीप शर्मा की मौत के लिए खनन माफिया को जिम्मेदार ठहराया।

 

Similar News