एमपी चुनाव: 30 सितंबर को सपा का चुनावी शंखनाद, अखिलेश करेंगे रोड शो

एमपी चुनाव: 30 सितंबर को सपा का चुनावी शंखनाद, अखिलेश करेंगे रोड शो

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-23 15:08 GMT
एमपी चुनाव: 30 सितंबर को सपा का चुनावी शंखनाद, अखिलेश करेंगे रोड शो

डिजिटल डेस्क, बालाघाट। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगामी 30 सितंबर को बालाघाट आ रहे हैं। जहां वे बालाघाट में रोड-शो के बाद उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और किसान, मजदूर, युवा और महिलाएं शामिल होंगी। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बालाघाट से प्रदेश में चुनावी शंखनाद करेंगे। यह बात आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व सांसद और सपा नेता कंकर मुंजारे ने कही।

पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और उनके आगमन से पार्टी कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार होगा। विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओ में नया जोश जगेगा। जिससे 2018 से जिले में पार्टी की एक बड़ी जीत होगी। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में जिले की जनता, किसान, मजदूरों और युवाओं से नया बालाघाट और नया मध्यप्रदेश बनाने के लिए 30 सितंबर को बालाघाट में रोड-शो और जनसभा कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की।

जनआशीर्वाद यात्रा फ्लॉप
कंकर मुंजारे ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में निकाली जा रही जनआशीर्वाद यात्रा को फ्लॉप करार देते हुए कहा कि प्रशासनिक ताकत के साथ लोगों को बुलाने का काम किया गया, जिसमें जनता का कोई उत्साह नहीं था। जनता को सरपंचो के टारगेट देकर बुलाया गया। बालाघाट में कई समस्याएं हैं, जिले की जनता सीएम शिवराज को क्या आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में एक व्यक्ति की भाजपा के पदाधिकारी के वाहन से मौत हो गई। जिसमें भी दबाव में पुलिस ने मोटर मालिक के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। जनआशीर्वाद यात्रा में जनहानि हुई है।

Similar News