गुना से भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह रघुवंशी का निधन, मुख्यमंत्री शिवराज से लेकर कांग्रेस के नेताओं ने जताया दुख 

गुना से भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह रघुवंशी का निधन, मुख्यमंत्री शिवराज से लेकर कांग्रेस के नेताओं ने जताया दुख 

Bhaskar Hindi
Update: 2020-12-20 09:23 GMT
गुना से भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह रघुवंशी का निधन, मुख्यमंत्री शिवराज से लेकर कांग्रेस के नेताओं ने जताया दुख 

डिजिटल डेस्क (भोपाल)।  गुना के वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह रघुवंशी का शनिवार को निधन हो गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें  श्रृदांजलि देते हुए लिखा कि गुना के वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह रघुवंशी  के निधन का दुःखद समाचार मिला है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहने की क्षमता प्रदान करें। कांग्रेस नेता जयवर्थन सिंह ने लिखा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राघौगढ़ से भाजपा प्रत्याशी रहे आदरणीय भूपेंद्र सिंह रघुवंशी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे एवं उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

 

भूपेंद्र सिंह रघुवंशी राघोगढ़ से भाजपा के विधायक उम्मीदवार रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि वह काफी लंबे समय से बीमार थे और उनका इंदौर में इलाज चल रहा था। भूपेंद्र सिंह ने 2008 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिहं के गृह क्षेत्र में कांग्रेस की जीत मुश्किल कर दी थी। उस समय कांग्रेस प्रत्याशी मूलसिंह सिर्फ 6-7 हजार वोटों से चुनाव जीत सके थे।  

Similar News