15 अगस्त पर सीएम शिवराज का दावा, 2022 तक करप्शन फ्री होगा MP

15 अगस्त पर सीएम शिवराज का दावा, 2022 तक करप्शन फ्री होगा MP

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-16 03:26 GMT
15 अगस्त पर सीएम शिवराज का दावा, 2022 तक करप्शन फ्री होगा MP

डिजिटल डेस्क,भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश को 2022 तक करप्शन मुक्त बनाने के साथ गरीबी दूर करना है। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड पर ध्वजारोहण के बाद उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है। हमें मध्यप्रदेश को दुनिया का सबसे अच्छा राज्य बनाना है।

सीएम शिवराज ने अपने संबोधन में आगे कहा कि राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त, गरीबी मुक्त, गंदगी मुक्त, आतंकवाद मुक्त बनाने की कोशिशें जारी हैं। गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस वर्ग को सस्ते दर पर खाद्यान्न दिया जा रहा है साथ ही आवास की सुविधा दी जा रही है। स्वच्छता के मामले में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भ्रष्ट अफसरों की संपत्ति कुर्क की जा रही है और चंबल सहित अन्य इलाकों को डकैत विहीन कर दिया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि 2018 के आखिरी तक 500 से ज्यादा आबादी वाले गांवों को सड़कों से जोड़ने का संकल्प है।
 

Similar News