मुंबई बम धमाके के आरोपी की कोरोना से मौत

मुंबई बम धमाके के आरोपी की कोरोना से मौत

Anita Peddulwar
Update: 2021-04-20 04:23 GMT
मुंबई बम धमाके के आरोपी की कोरोना से मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  मुंबई में वर्ष 2006 में ट्रेन में हुए बम धमाके में लिप्त आरोपी की कोरोना से मेडिकल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपी को न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई थी। धंतोली थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज िकया गया है।  

9 अप्रैल को भर्ती हुआ था
मृत कैदी का नाम कमाल अहमद मोहम्मद वकील अंसारी (36) वर्ष था। वह मूलत: बिहार का निवासी था। वर्ष 2006 में मुंबई में ट्रेन में हुए बम धमाके मेें वह लिप्त था। आरोप साबित होने से संबंधित अदालत ने कमाल को फांसी की सजा सुनाई थी। गत कुछ वर्ष से कमाल नागपुर की जेल में बंद था। इस बीच कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से जेल प्रशासन ने उसकी कोरोना टेस्ट कराई, िजसमें वह संक्रमित पाया गया है। इस कारण कमाल को 9 अप्रैल को मेडिकल अस्पताल में भर्ती िकया गया था। इस बीच रविवार और सोमवार की दरमियानी रात उपचार के दौरान कमाल ने दम तोड़ दिया। उसकी मृत्यु की सूचना जेल प्रशासन ने उसके परिजनों को दे दी है। प्रकरण को आकस्मिक मृत्यु के तौर पर दर्ज िकया गया है। उल्लेखनीय है कि 13 अन्य कैदी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनका उपचार मेडिकल और पांचपावली क्वारेंटाइन सेंटर में चल रहा है।
 

Tags:    

Similar News