लड़कियों को स्कूल जाने साइकिल उपलब्ध कराएगी कांग्रेस

महाराष्ट्र लड़कियों को स्कूल जाने साइकिल उपलब्ध कराएगी कांग्रेस

Anita Peddulwar
Update: 2022-06-04 13:57 GMT
लड़कियों को स्कूल जाने साइकिल उपलब्ध कराएगी कांग्रेस

विजय सिंह ’कौशिक’। मुंबई राज्य के दूरदराज के इलाकों में रहने वाली लड़कियों को स्कूल जाने के लिए कांग्रेस पार्टी सायकिल उपलब्ध कराए। प्रदेश कांग्रेस की महिला व युवा मामलों की कमेटी ने यह सिफारिश की है। शिर्डी में आयोजित प्रदेश कांग्रेस के दो दिवसीय चिंतन शिविर में यह प्रस्ताव पेश किया गया।  कमेटी की जिम्मेदारी संभाल रही राज्य की स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने ’दैनिक भास्कर’ को बताया कि दूर दराज इलाके में लड़कियों को स्कूल जाने के लिए मुफ्त साइकिल बांटी जाएगी। राज्य के हर जिले में इंदिरा गांधी महिला बनाया जाए। प्राइवेट नौकरियो में भी आरक्षण लागू करने पर पार्टी जोर देगी।   

पार्टी महिलाओं को शून्य ब्याजदर पर कर्ज दिलाने पर जोर देगी। प्रस्ताव में महिलाओ को हेल्थ कार्ड देने की सिफारिश की गई है। साथ ही डिजिटल कराने पर कांग्रेस जोर देगी। प्रस्ताव के अनुसार देश की 64 फीसदी जनसंख्या 50 साल से कम उम्र की है। इस लिए युवाओं पर विशेष जोर देने की बात प्रस्ताव में की गई है। हर जिले में युवा भवन बनाने और इसके माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सिफारिश भी की है। पार्टी ने अपने प्रस्ताव में विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव फिर से शुरू करने की मांग की है। कांग्रेस चाहती है कि सरकारी नौकरियों को तरह निजी नौकरियों में भी आरक्षण होना चाहिए।

किन्नरों के लिए सार्वजनिक शौचालय में सीट रिजर्व कराना चाहती है कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी ने समाज के उपेक्षित वर्ग पर विशेष ध्यान देने का फैसला किया है। प्रदेश कांग्रेस की सामाजिक न्याय कमेटी ने प्रस्ताव दिया है कि सार्वजनिक शौचालयों में किन्नर समुदाय के लिए भी जगह आरक्षित होना चाहिए। फिलहाल सार्वजनिक शौचालयों में महिला और पुरुष के ही अलग अलग शौचालय होते हैं। ऐसे में किन्नर समुदाय को बड़ी परेशानी होती है। इस कमेटी से जुड़े प्रदेश कांग्रेस के कार्याध्यक्ष नसीम खान ने बताया कि पार्टी ने समाज के 70 फीसदी लोगों पर विशेष ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है। पावरलूम सेक्टर पर भी फोकस किया जाएगा।
 

 

Tags:    

Similar News