पुलिस अधिकारी की तोंद देखकर उपमुख्यमंत्री ने दी स्मार्ट बनने की सलाह

महाराष्ट्र पुलिस अधिकारी की तोंद देखकर उपमुख्यमंत्री ने दी स्मार्ट बनने की सलाह

Anita Peddulwar
Update: 2022-06-04 14:29 GMT
पुलिस अधिकारी की तोंद देखकर उपमुख्यमंत्री ने दी स्मार्ट बनने की सलाह

डिजिटल डेस्क, मुंबई। उपमुख्यमंत्री अजित पवार शुक्रवार को पुणे में एक पुलिस अधिकारी की तोंद देखकर नाराज हो गए और उन्हें स्मार्ट बनने की सलाह दे दी।  पिपंरी-चिंचवड मनपा में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस पेट्रोलिंग के लिए 50 बाइक पुलिस कर्मियों को हस्तांतरित की गई। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को बाइक की चाबी बांटी। कार्यक्रम में मंच पर पुलिस उपायुक्त काकासाहब डोले बाइक की चाबी लेने पहुंचे तो उपमुख्यमंत्री की नजर उनके तोंद पर पड़ गई। उपमुख्यमंत्री ने काकासाहब का तोंद देखते हुए कहा कि पतले होइए। उनका कहने का मतलब था कि स्मार्ट बनिए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने मंच पर मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से पुलिस कर्मियों के तोंद को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को फिट रहने के लिए उचित निर्देश दिया जाना चाहिए। आघाड़ी सरकार में तत्कालीन गृह मंत्री आर आर पाटील ने पुलिस अधिकारियों के तोंद कम करने और उन्हें फिट रखने के लिए कई प्रयास किए थे। 

Tags:    

Similar News