परमबीर सिंह को मुंबई पुलिस का नोटिस

धन उगाही का मामला परमबीर सिंह को मुंबई पुलिस का नोटिस

Anita Peddulwar
Update: 2021-10-09 15:01 GMT
परमबीर सिंह को मुंबई पुलिस का नोटिस

डिजिटल डेस्क, मुंबई । मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने  उगाही से जुड़े मामले में जांच के लिए शनिवार को पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को नोटिस जारी किया है। अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है।

यह नोटिस आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 41ए(1) के तहत जारी किया गया है और इसे सिंह के दक्षिण मुंबई स्थित आधिकारिक आवास के बाहर चिपका दिया गया है। नोटिस में सिंह को मामले से जुड़ी पूछताछ के लिए 12 अक्टूबर को जांच अधिकारी के सामने उपस्थित रहने को कहा गया है। पुलिस की एक टीम नोटिस लेकर सिंह के चंडीगढ़ स्थित घर पर भी गई है। इस बीच सीबीआई के निदेशक सुबोध जायसवाल को भी मुंबई पुलिस के सायबर सेल ने नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। जायसवाल से अधिकारियों के तबादले-पोस्टिंग मामले में पूछताछ की जानी है। साइबर सेल ने सीबीआई डायरेक्टर को 14 अक्टूबर को पूछताछ के लिए उपस्थित रहने के लिए कहा है।इमेल के ज़रिए भेजा गया ये नोटिस ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत भेजा गया है।

 

 

 

Tags:    

Similar News