मुंबई स्नातक सीट चुनाव  : त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी शिवसेना ने काटा मंत्री दीपक सावंत का पत्ता

मुंबई स्नातक सीट चुनाव  : त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी शिवसेना ने काटा मंत्री दीपक सावंत का पत्ता

Tejinder Singh
Update: 2018-06-15 13:42 GMT
मुंबई स्नातक सीट चुनाव  : त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी शिवसेना ने काटा मंत्री दीपक सावंत का पत्ता

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधान परिषद की मुंबई स्नातक निर्वाचन सीट पर होने वाले चुनाव को शिवसेना ने अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है। शिवसेना ने इस सीट पर मौजूदा विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत का टिकट काट कर विलास पोतनीस को उम्मीदवार बनाया है। पिछले दो चुनाव से इस सीट पर शिवसेनी को ही जीत मिलती रही है, लेकिन इस बार भाजपा उम्मीदवार के मैदान में आने से शिवसेना की मुश्किले बढ़ गई हैं।

विधान सभा की मुंबई स्नातक सीट चुनाव
मुंबई स्नातक सीट से राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डा दीपक सावंत दो बार से चुनाव जीतते रहे हैं। लेकिन इस बार उनकी उम्मीदवारी कटने से डा सावंत के समर्थक भी नाराज हैं। जबकि शिवसेना इस सीट को लगातार तीसरे बार जीतने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणी हो गया है। इसके मद्देनजर गुरुवार को पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को शिवसेना भवन में मुंबई मनपा के नगरसेवकों के साथ बैठक की। बैठक में उद्धव ने नगरसेवकों को उनके क्षेत्र के स्नातक और शिक्षक मतदाताओं की सूची तैयार कर उनसे संपर्क और संवाद बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने मतदाताओं तक पहुंच कर उनसे मतदान के लिए अपील करने को कहा।

सावंत के बदले दूसरे को मिली उम्मीदवारी
शिवसेना शिक्षक सीट के साथ-साथ विधान परिषद की मुंबई स्नातक निर्वाचन सीट पर भी चुनाव लड़ रही है। विधान परिषद की मुंबई सीट पर भाजपा के उम्मीदवार अमित मेहता और शेकाप समर्थित निर्दलीय राजेंद्र कोर्डे मैदान में है। जबकि लोकभारती ने जालिंदर सरोदे को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर कुल 13 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। मुंबई स्नातक सीट पर कुल 70 हजार 636 मतदाता हैं। विधान परिषद की चार सीटों के लिए 25 जून को मतदान होगा। जिसमें मुंबई शिक्षक, नाशिक शिक्षक, मुंबई स्नातक और कोंकण स्नातक सीट का समावेश है। इन चारों सीटों के चुनाव परिणाम 28 जून को घोषित किए जाएंगे। 

Tags:    

Similar News