उद्धव का साथ देने मुंबई के डिब्बे वाले जाएंगे अयोध्या

उद्धव का साथ देने मुंबई के डिब्बे वाले जाएंगे अयोध्या

Tejinder Singh
Update: 2018-11-08 14:53 GMT
उद्धव का साथ देने मुंबई के डिब्बे वाले जाएंगे अयोध्या

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे के लिए अब मुंबई के डिब्बे वालों का साथ मिला है। मुंबई के डिब्बे वाले भी उद्धव के 25 नवंबर के दौरे के समय अयोध्या में जाएंगे। गुरुवार को मुंबई डिब्बे वाला एसोशिएशन के अध्यक्ष सुभाष तलेकर ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि हम चाहते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर बने।

तलेकर ने कहा कि वारकरी संप्रदाय के लोग जो राम कृष्ण हरि का मंत्र बोलते हैं। उसमें ही राम का नाम है। इसलिए हम लोग अपना कर्तव्य समझ कर अयोध्या जाएंगे। मुंबई के डिब्बे वालों के प्रतिनिधियों के रूप में 5 डिब्बे वाले अयोध्या में जाएंगे। तलेकर ने कहा कि अयोध्या जाने को लेकर शिवसेना के नेताओं से बातचीत हुई है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को लेकर एक ट्रेन अयोध्या जाने वाली है।

इसी ट्रेन से हम लोग भी अयोध्या में जाएंगे। तलेकर ने कहा कि यदि शिवसेना की तरफ से हमारे अयोध्या दौरे के लिए व्यवस्था नहीं की जाती है तो हम लोग खुद ही अपने खर्च से वहां पर जाएंगे।

तलेकर ने कहा कि मुंबई के डिब्बे वालों को शिवसेना का हमेशा साथ मिलता रहा है। इसलिए हमने भी उद्धव के साथ मजबूती से खड़े रहने का फैसला किया है। तलेकर ने कहा कि हमारे अयोध्या दौरे से मुंबई में नौकरीपेशा लोगों को भोजन का डिब्बा पहुंचाने के काम में कोई रुकावट नहीं आएगी। 

 

Similar News