मेट्रो के खिलाफ मनपा दर्ज करेगी गुनाह

पेड़ कटाई मामले ने पकड़ा तूल मेट्रो के खिलाफ मनपा दर्ज करेगी गुनाह

Anita Peddulwar
Update: 2021-11-26 07:02 GMT
मेट्रो के खिलाफ मनपा दर्ज करेगी गुनाह

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अवैध पेड़ कटाई मामले में मेट्रो रेल प्रबंधन के खिलाफ गुनाह दर्ज किया जाएगा। काटे गए पेड़ों का पहले सैटेलाइट सर्वे किया जाएगा। इस काम में नीरी को पत्र भेजकर मदद मांगी गई है। विस्तृत रिपोर्ट आने पर मेट्रो रेल प्रबंधन के खिलाफ गुनाह दर्ज किया जाएगा। मनपा उद्यान अधीक्षक अमाेल चौरपगार ने यह जानकारी दी।

मनमानी पड़ी भारी : रेलवे लाइन के कार्य में बाधा बन रहे पेड़ों को लेकर हुई जनसुनवाई दौरान पर्यावरण प्रेमियों ने फुटाला में अवैध पेड़ कटाई के मुद्दे पर बहस छेड़ दी। पेड़ों की कटाई का मुद्दा सामने आने पर मनपा का उद्यान विभाग हरकत में आ गया। तत्काल मेट्रो रेल प्रबंधन व पेड़ों की कटाई करने वाली ठेकेदार एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जवाब का इंतजार नहीं करते हुए पेड़ कटाई का सैटेलाइट सर्वे करने का नीरी को पत्र भेजा गया है। सर्वे में काटे गए पेड़ों की विस्तृत जानकारी देने का नीरी से आग्रह किया है। मेट्रो रेल प्रबंधन ने ठेकेदार एजेंसी के माध्यम से हाल ही में 13 पेड़ कटाई करने की जानकारी मिली है। मनपा उद्यान विभाग ने सख्त भूमिका अपनाने से मेट्रो रेल प्रबंधन को पेड़ों की कटाई में मनमानी भारी पड़ सकती है।

Tags:    

Similar News