सिरफिरे आशिक ने कोर्ट से छूटते ही दंपत्ति को उतारा मौत के घाट

सिरफिरे आशिक ने कोर्ट से छूटते ही दंपत्ति को उतारा मौत के घाट

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-29 11:47 GMT
सिरफिरे आशिक ने कोर्ट से छूटते ही दंपत्ति को उतारा मौत के घाट

डिजिटल डेस्क, कटनी। सिरफिरे आशिक ने एक तरफा प्रेम में पड़कर युवती के माता-पिता की नृशंस हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचा नाबालिग बेटा भी चाकू के हमले से गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है। दिल-दहला देनी वाली घटना रीठी थाना के बकलेहटा गांव में बुधवार तड़के हुई। जिसके बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हुई, पांच घंटे की जद्दोजहद के बाद मामला शांत हुआ।

पुलिस ने बताया कि रोजाना की तरह  सुबह जैसे ही जागेश्वर पटेल उम्र 45 वर्ष अपने घर का दरवाजा खोले कि घात लगाए बैठा आरोपी प्रशांत जैन  उम्र 24 वर्ष चाकू से हमला कर दिया। शोर-शराबा पर श्री पटेल की पत्नी गीता बाई उम्र 40 वर्ष  अपने पति को बचाने के लिए पहुंची। आरोपी महिला के ऊपर भी चाकू से वार करना लगा। माता-पिता के ऊपर चाकू से हमला करते देख उनका नाबालिग बेटा हरिशंकर जब पहुंचा, तब आरोपी ने उसे भी चाकू से हमला करते हुए घायल कर दिया। घटना स्थल पर ही जागेश्वर और गीता पटेल की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने कीटनाशक दवा पी ली। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया है।

छेड़छाड़ का किया था विरोध
आरोपी युवक श्री पटेल की युवती के साथ कई बार रास्ते में अभद्रता कर चुका था। समझाने के बाद भी जब युवक नहीं माना, तब युवक की शिकायत पुलिस से परिजनों ने की। इसके बाद फिर से आरोपी युवक ने सरेराह युवती का हाथ पकडकऱ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया। परिजनों ने फिर से इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई, पुलिस ने शिकायत में गंभीरता नहीं दिखाई। जिससे आरोपी युवक का हौसला इस कदर बढ़ गया कि उसने युवती के माता-पिता को ही रास्ते से अलग करने के लिए उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

दरवाजा खोलते ही हमला
हत्या का आरोपी अंधेरे में ही जागेश्वर पटेल के घर कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गया था। सुबह जैसे ही जागेश्वर ने दरवाजा खोल। पहले से घात लगाया आरोपी एकाएक कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। ठण्ड की वजह से परिवार के अन्य सदस्य उस समय बिस्तर में ही रहे। पति की अचानक आवाज सुनकर पत्नी गीता बाई दौड़े चली आई। आरोपी यहां भी नहीं रुका, उसने महिला पर भी चाकू से वार कर दिया। इसके बाद चौदह वर्षीय नाबालिग हरिशंकर के ऊपर भी चाकू से हमला करते हुए गंभीर रुप से घायल कर दिया।

कीटनाशक दवा का सेवन
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। पुलिस मौके पर पहुंची, और आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए जिला अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंची। इलाज के बाद आरोपी युवक की हालत सामान्य बताई जा रही है। आरोपी युवक बीएससी, आईटीआई के साथ कम्प्यूटर की डिग्री लेकर बाहर काम करता था।

पांच घंटे तक रहा तनाव
शव का पीएम गुरूवार को ही कराते हुए गांव वापस भेज दिया गया। दंपत्ति का शव जैसे ही गांव पहुंचा, ग्रामीण आक्रोशित हो गए। दोनों का शव आरोपी के घर ले जाने लगे। बीच रास्ते में पुलिस ने शव रोका। रीठी थाना बल के अलावा एएसपी विवेक लाल भी यहां पर पहुंचे। पांच घंटे तक गांव में तनाव की स्थिति रही। पुलिस अधिकारियों की समझाईश के बाद मामला शांत हुआ, जिसके बाद ग्रामीण दंपत्ति का अंतिम संस्कार किया।

इनका कहना है-
आरोपी युवक प्रशंात जैन पटेल दंपत्ति की युवती के साथ छेड़छाड़ करता था। पुलिस ने 23 नवंबर को छेड़छाड़ का मामला दर्ज करते हुए आरोपी को 26 नवंबर को गिरफ्तार किया था। 27 नवंबर को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से जमानत मिलने पर आरोपी छूट गया, और आज सुबह पांच से छह बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। गांव में सुबह से लेकर दोपहर तक जरुर तनाव की स्थिति थी। अब सामान्य है। पुलिस यहां पर बराबर नजर बनाए हुए है।  
विवेक लाल, एएसपी कटनी

Similar News