नागपुर : 50% हेल्थ केयर वर्कर्स ने नहीं लिया दूसरा डोज

नागपुर : 50% हेल्थ केयर वर्कर्स ने नहीं लिया दूसरा डोज

Anita Peddulwar
Update: 2021-05-10 08:55 GMT
नागपुर : 50% हेल्थ केयर वर्कर्स ने नहीं लिया दूसरा डोज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना को हराने में दिन-रात एक करनेवाले लगभग 50 प्रतिशत कोरोना योद्धाओं ने अब तक वैक्सीन का दूसरा डोज नहीं लिया है। इसमें बाधितों की सेवा में लगे हेल्थ केयर वर्कर्स भी शामिल हैं। इनमें कर्मचारी व अधिकारी दोनों हैं। बताया जा रहा है कि पहला डोज लेने वालों की संख्या के मुकाबले 50 फीसदी हेल्थ केयर वर्कर्स ने दूसरा डोज नहीं लिया है।

500 वर्कर्स को देने का लक्ष्य था

इसी साल 16 जनवरी से देशभर में टीकाकरण का कार्यक्रम शुरू हुआ है। पहले चरण में इस कार्यक्रम को नियोजनबद्ध तरीके से किया गया था। शहर के 24 हजार 500 हेल्थ केयर वर्कर्स का रजिस्ट्रेशन किया गया था। शहर के केंद्रों पर कुल 500 हेल्थ केयर वर्कर्स को प्रति दिन वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया था। उस समय केवल पांच केंद्र थे। इसके बाद केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई। हर दिन पांच केंद्रों पर पहले रजिस्ट्रेशन करने वाले हेल्थ केयर वर्कर्स को डेढ़ महीने में पहला डोज लेना अनिवार्य था। इसके बाद अगले डेढ़ महीने में दूसरा डोज लेना था। 

44500 ने लिया है पहला डोज

अप्रैल महीने के 15 तारीख तक हेल्थ केयर वर्कर्स को दोनों डोज ले लेना चाहिए था, लेकिन इनमें से आधे लोगों ने दूसरा डोज नहीं लिया। अब पहला डोज लेने वालों की कुल संख्या 44500 हो चुकी है, वहीं दूसरा डोज लेने वालों की संख्या 21500 बताई जा रही है। यानी 50 फीसदी से अधिक हेल्थ केयर वर्कर्स को दूसरा डोज लेना बाकी है।

 

Tags:    

Similar News