नागपुर : कर्ज लेकर हुडको से 65.14 करोड़ की धोखाधड़ी

नागपुर : कर्ज लेकर हुडको से 65.14 करोड़ की धोखाधड़ी

Anita Peddulwar
Update: 2021-04-02 04:10 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, नागपुर। हुडको के मुंबई कार्यालय से 65 करोड़ 14 लाख रुपए का कर्ज लेकर हुडको के साथ धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। प्रकरण में कोराडी पुलिस ने  रामनाथ डेवलपर्स के  संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह मामला सुधेशचंद्र गुप्ता  मार्तंड छाया अपार्टमेंट, फ्लैट नंबर 402, चौथी मंजिल, शिवाजी नगर, नागपुर और संदेशचंद्र गुप्ता सिविल लाइंस, झांसी उत्तर प्रदेश निवासी पर दर्ज किया गया है। 

साजिश के तहत ली रकम

पुलिस के अनुसार वर्ष 2009 से 30 सितंबर 2018 के दरमियान कोराडी थाना क्षेत्र में रामनाथ सिटी, कोराडी रोड, नागपुर में रामनाथ डेवलपर्स के संचालक सुधेशचंद्र गुप्ता और संदेशचंद्र गुप्ता और अन्य लोगों ने रामनाथ सिटी प्रकल्प के लिए हुडको से रामनाथ डेवलपर्स मार्फत कर्ज लिया था। आरोप है कि उक्त आरोपियों ने यह रकम रामनाथ डेवलपर्स को आर्थिक लाभ पहुंचाने और हुडको को आर्थिक नुकसान होने के इरादे से साजिश के तहत ली थी। हुडको के कर्ज की समयावधि समाप्त होने पर भी आरोपियों ने कर्ज की रकम वापस नहीं की। 

नहीं दिया नोटिस का जवाब

आरोपियों ने हुडको के साथ करीब  65 करोड़ 14 लाख 38 हजार रुपए की धोखाधड़ी की। हुडको की ओर से  गुप्ता बंधुओं काे बार-बार सूचना पत्र व नोटिस भेजने के बाद भी उन्होंने उस ओर ध्यान नहीं दिया। गुप्ता बंधुओं ने कोई भी नोटिस का जवाब नहीं दिया। तब  हुडको ने न्यायालय में गुहार लगाई।  न्यायालय ने गुप्ता बंधुओं पर अपराध दर्ज करने का आदेश दिया।  हुडको की सहायक महाप्रबंधक (विधि) त्रिप्ति दीक्षित की शिकायत पर कोराडी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश पुकले ने गुप्ता बंधुओं के खिलाफ धारा  406, 420, 120, 120(ब), 34 के तहत मामला 31 मार्च को दर्ज किया है।  

Tags:    

Similar News