बालिका से दुष्कर्म करनेवाला गिरफ्तार

नागपुर बालिका से दुष्कर्म करनेवाला गिरफ्तार

Anita Peddulwar
Update: 2022-06-23 07:08 GMT
बालिका से दुष्कर्म करनेवाला गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,नागपुर।  बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी राजित खान अब्दुल रहमान (23) शांतिनगर निवासी पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक महिला ने शांतिनगर थाने में आरोपी राजित खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी राजित खान ने उनकी 15 वर्षीय नातिन के साथ प्रेम का नाटक कर उससे जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने बालिका को इस कदर धमकाकर रखा था कि वह घटना के बारे में कुछ बताने को तैयार नहीं थी। अंत में प्यार दुलार से पूछने पर उसने बताया कि आरोपी राजित खान ने गत 20 जून को शाम करीब 7 बजे मौका पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर धारा  376(2)(आई) (जे), 506 व सहधारा  4, 6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।


 

Tags:    

Similar News