देश के तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में न उतरने की सलाह, नागपुर में बरसे बदरा

देश के तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में न उतरने की सलाह, नागपुर में बरसे बदरा

Tejinder Singh
Update: 2018-12-09 09:42 GMT
देश के तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में न उतरने की सलाह, नागपुर में बरसे बदरा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी नागपुर में रविवार तड़के 6 बजे के दौरान झमाझम बारिश हुई, हांलाकि शनिवार शाम से आसमान में बदली छाई रही थी। शाम 5 से 6 बजे के बीच मौसम में काफी नमी महसूस हुई। रविवार सुबह से मौसम सुहाना बना है। तड़के बारिश के बाद दोपहर एक बजे तक सड़कों पर हल्की धुंध दिखाई थी। ऐसे में चाय-पकौड़ों के स्टॉल पर ग्राहकों की भीड़ देखी गई। कुछ लोग ठंड के मौसम में गर्मा गर्म जलेबी का लुत्फ लेते दिखे। लोगों के लिए चाय के साथ प्याज और ब्रेड पकौड़े का स्वाद भी उम्दा रहा।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस वजह

अफगानिस्तान और पश्चिमी हिमालय के इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से मौसम बदलाव में आया है, जिसके चलते विदर्भ सहित उत्तर भारत के इलाकों में मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया। उधर बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बना है। इस लो प्रेशर की वजह से अंडमान निकोबार द्वीप समूह सहित दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में जोरदार बारिश की आशंका है।

हल्की शीत लहर ने घोली ठंडक

विदर्भ की बात करे तो उपराजधानी में हल्की शीत लहर ने मौसम में ठंडक घोल दी। मौसम विभागे के पूर्वानूमान के मुताबिक न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस है। नार्थ सेंट्रल महाराष्ट्र में क्लाउडिंग के कारण रात में कहीं-कहीं बारिश हुई। दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर के कारण अंडमान निकोबार द्वीप समूह और विदर्भ के इलाकों में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं।

आंधी-तूफान के साथ कोहरा

देशभर की बात करें तो मैदानी इलाकों में आंधी-तूफान के साथ कोहरा घना होगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आगामी दोनों तक घने कोहरे और कम विजिबिलिटी की संभावना है।

मछुआरों को समुद्र में न उतरने की सलाह

इसके अलावा मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में न उतरने की सलाह दी है। इन इलाकों में अभी पिछले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है।

Similar News