नागपुर : भानखेड़ा बना नया हॉटस्पॉट, नागपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 583  

नागपुर : भानखेड़ा बना नया हॉटस्पॉट, नागपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 583  

Anita Peddulwar
Update: 2020-06-03 05:51 GMT
नागपुर : भानखेड़ा बना नया हॉटस्पॉट, नागपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 583  

डिजिटल डेस्क, नागपुर । कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को 24 और मरीजों के सैंपल पॉजिटिव आए हैं। इसके साथ ही नागपुर में मरीजों की संख्या बढ़कर 583 हो गई है। मंगलवार को पॉजिटिव आए 24  नमूनों में 8 की जांच मेडिकल, 14 की मेयो और 2 की नीरी के लैब में हुई है। मेयो लैब में जांचे गए नमूने पांचपावली में क्वारेंटाइन और वहां भर्ती संदिग्धों के हैं। मेडिकल में जांचे गए नमूने वीएनआईटी में क्वारेंटाइन लोगों के हैं। नीरी में एमएलए हॉस्टल, वनामति और रविभवन से 100 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। नए मरीजों में 9 भानखेड़ा, 3 टिमकी, 2 लोकमान्य नगर हिंगना, 2 नाईक तालाब, 2 मोमिनपुरा, 1 हंसापुरी, एक बजाज नगर, एक गुमगांव, एक मरीज कोंढाली का है।

दो मनपाकर्मी भी पॉजिटिव आए हैं। बजाज नगर से पॉजिटिव आया नमूना न्यूरॉन अस्पताल की नर्स का है। नीरी में पॉजिटिव आए मरीज गुमगांव और कोंढाली के हैं। उधर, शहर के नए इलाकों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। भानखेड़ा कोरोना का नया हॉटस्पॉट बन रहा है। यहां से पॉजिटिव मरीजों की संख्या 16 हो चुकी है। शहर में फिलहाल 32 प्रतिबंधित क्षेत्र (कंटेनमेंट जोन)  हैं। इनमें से 5 में मरीजों की संख्या 10 से ज्यादा हो चुकी है। शहर के बाहर हिंगना में भी मरीजों की संख्या 11 हो चुकी है। इसके अलावा नाईक तालाब बांग्लादेश बस्ती में 39, गड्‌डीगोदाम में 22, टिमकी में 13 मरीज हैं।

हॉस्टल में साथ रहने वाले क्वारेंटाइन
न्यूरॉन हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. प्रमोद गिरि ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसके निकट संपर्क में आए स्टाफ को क्वारंेटाइन किया गया था और सभी की कोरोना जांच कराई गई। उनमें एक नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नर्स जिस हॉस्टल में रहती थी, वहां रहने वालों को भी क्वारेंटाइन किया गया है।

नागपुर एयरपोर्ट पर उतरा व्यक्ति पॉजिटिव
25 मई को मुंबई से विमान से नागपुर पहुंचा 27 वर्षीय व्यक्ति चंद्रपुर के राजुरा पहुंचने पर पॉजिटिव पाया गया है। मनपा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मरीज राजुरा में क्वारेंटाइन था। 30 मई को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्थानीय जिलाधिकारी ने इसकी सूचना नागपुर एयरपोर्ट को दी। अब मनपा फ्लाइट में उसके आसपास बैठे लोगों की सूची तैयार कर उन्हें क्वारेंटाइन करने की तैयारी में है। इंडिगो को भी संबंधित विमान को सैनिटाइज करने और कर्मचारियों को क्वारेंटाइन करने की सलाह दी गई है। उधर, विमानतल के वरिष्ठ निदेशक एमए आबिद ने कहा कि उड़ानें शुरू होने के बाद से नियमानुसार सावधानी बरती जा रही है।

9 मरीज स्वस्थ होकर लौटे
मेडिकल से 8 और मेयो से 1 मरीज डिस्चार्ज किया गया है। इनमें लक्ष्मीनगर के 4, टिमकी के 2, मोमिनपुरा के एक, गड्‌डीगोदाम का एक मरीज शामिल है।

Tags:    

Similar News