नागपुर: दिन भर बादलों की चलती रही लुका-छिपी, पारे में गिरावट दर्ज

नागपुर: दिन भर बादलों की चलती रही लुका-छिपी, पारे में गिरावट दर्ज

Anita Peddulwar
Update: 2020-06-20 13:35 GMT
नागपुर: दिन भर बादलों की चलती रही लुका-छिपी, पारे में गिरावट दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शुक्रवार - शनिवार की रात को हल्की बारिश हुई थी लेकिन वह दर्ज नहीं हुई। उसका असर शनिवार को सुबह भी मौसम में देखने को मिला। सुबह से ही आसमान में बादलों की लुका-छिपी चलने लगी। कुछ देर के लिए धूप निकलती और फिर तभी आमसान में बादलों का जमावड़ा लगने लगता। सूर्यदेव ने दिनभर निकलने की कई सारी कोशिश की लेकिन उनका असर मौसम पर नहीं पड़ा। इसके साथ ही पारे में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

ऐसा रहेगा मौसम
शनिवार को भी गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया जा रहा है जो रात में देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही 21 जून को भी उसका मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है। वहीं, 22 जून को अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 23 जून को कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है जबकि 24 जून को कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है। मौसम में बारिश अपना असर दिखा सकती है। जब कम बारिश की संभावना है उस दौरान हल्की गर्मी महसूस हो सकती है शेष दिनों में फिलहाल मौसम ठंडा रहने वाला है।

तापमान
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की वजह से अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज था। शनिवार को न्यूनतम तापमान में 0.8 में बढ़त होने की वजह न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान के बराबर  रहा है।
 

Tags:    

Similar News