प्रधानमंत्री आवास योजना में नागपुर विभाग को द्वितीय स्थान

पुरस्कार वितरित प्रधानमंत्री आवास योजना में नागपुर विभाग को द्वितीय स्थान

Anita Peddulwar
Update: 2022-11-26 08:51 GMT
प्रधानमंत्री आवास योजना में नागपुर विभाग को द्वितीय स्थान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में उत्कृष्ट कार्य करने पर नागपुर विभाग काे द्वितीय स्थान मिला है। गोंदिया जिले के गोरेगांव तहसील को पहला स्थान मिला है। मुंबई में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों नागपुर विभाग को पुरस्कार मिला है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रमुख उपस्थिति में पुरस्कार वितरित हुए। नागपुर विभाग की आेर से जिप के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलकिशोर फुटाणे व प्रकल्प संचालक विवेक इलमे ने पुरस्कार स्वीकार किए।
 

Tags:    

Similar News