बैंकाक पिकनिक मनाने वाले 22 कर्मियों का रुकेगा इंक्रीमेंट

बैंकाक पिकनिक मनाने वाले 22 कर्मियों का रुकेगा इंक्रीमेंट

Anita Peddulwar
Update: 2018-05-07 07:43 GMT
बैंकाक पिकनिक मनाने वाले 22 कर्मियों का रुकेगा इंक्रीमेंट

डिजिटल डेस्क,नागपुर। बैंकाक से पिकनिक मनाकर लौटे जिला परिषद के 22 कर्मचारियों का इंक्रीमेंट रोका जा सकता है। इस कर्मचारियों काे बिना अनुमति देश छोड़ने की सजा के रूप में एक इंक्रीमेंट रोकने के संकेत मिल रहे हैं। कर्मचारियों के निलंबन के बाद नए-नए खुलासे होने से कहीं अधिकारी पर जांच की आंच न आ जाए, इस खतरे को भांपकर यह कदम उठाने की जानकारी मिली है। 

मौज-मस्ती अब पड़ रही महंगी
मार्च समाप्ति के बाद प्रतिवर्ष जिला परिषद कर्मचारियों की टीम यात्रा पर जाती रही है, लेकिन इस वर्ष विदेश यात्रा पर जाने से कर्मचारियों में कुछ अलग ही उत्साह था। अति उत्साहित इन कर्मचारियों ने बैंकाक में मौज-मस्ती के वीडियो और तस्वीरें अपने निकटवर्तियों को वॉट्सएप की। इसमें से कुछ वीडियो और तस्वीरें मीडिया के भी हाथ लगीं। तहकीकात करने पर पता चला कि, देश छोड़ने से पहले किसी भी कर्मचारी ने विभाग प्रमुख की अनुमति नहीं ली थी। हालांकि कर्मचारी विदेश जाने की खबर से विभाग प्रमुख बेखबर नहीं थे, ऐसा कर्मचारी दबी जुबान में कबूल कर रहे हैं। अधिकारी के आशीर्वाद से कर्मचारियों का विदेश यात्रा की गहन जांच करने पर कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर होने का खतरा बना हुआ है। विदेश यात्रा पर जाने वाले निर्माणकार्य विभाग के कर्मचारी और ठेेकेदारों के बीच मधुर संबंध बताए जाते हैं।

ठेका हुआ रद्द
निर्माणकार्य विभाग के दो चपरासी सहित 7 कर्मचारी विदेश यात्रा पर गए थे। उनके साथ एक ठेकेदार भी चल दिया था। इस ठेकेदार का ठेका हाल ही में रद्द किया गया है। कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट सीईओ को सौंपी जा चुकी है। अन्य विभागों के कर्मचारियों की रिपोर्ट सौंपी जा सकती है। रिपोर्ट मिलने के बाद कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासन उल्लंघन की कार्रवाई करने की बात सीईओ डॉ. कादंबरी बलकवड़े कह चुकी हैं। कार्रवाई क्या होगी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन इस मामले  विभागीय जांच होती है, तो अधिकारियों पर आंच की संभावना से नकारा नहीं जा सकता। ऐसी स्थिति में कर्मचारियों का  एक साल का इनक्रीमेंट रोककर मामले को दबाने का प्रयास किए जाने की जानकारी सूत्रों से मिली है।
 

Similar News