नागपुर में  सुबह धूप निकली, दोपहर में झमाझम बारिश

नागपुर में  सुबह धूप निकली, दोपहर में झमाझम बारिश

Anita Peddulwar
Update: 2020-06-06 14:28 GMT
नागपुर में  सुबह धूप निकली, दोपहर में झमाझम बारिश

डिजिटल डेस्क, नागपुर । शनिवार को सुबह से ही सूर्यदेव अपने तेवर दिखाने लगे लेकिन जिससे मौसम की वजह से असहज महसूस हो रहा था और हल्की-हल्की उमस लग रही थी। दिन चढ़ता गया और आसमान में बादलों का आना-जाना होने लगा। तभी दोपहर में आमसान में बादलों ने डेरा जमा लिया। देखते ही देखते आसमान से धूप गायब हो गई और बादलों का जमघट लग गया। दोपहर में तेज हवाएं चलने लगी और बारिश की बौछारें आ गई। बारिश की बौछारें झमाझम बारिश में बदल गईं। मौसम को खुशनुमा कर उसमें ठंडक घोल दी। मौसम विभाग के अनुसार 9 जून तक नागपुर के साथ ही विदर्भ में भी एक-दो स्थानों पर बारिश का अनुमान था। 10 जून को अधिकांश स्थानों पर बारिश का अनुमान है। लगातार मौसम को बदलता देख लग रहा है कि एक बार फिर गर्मी जाने से पहले ही मानसून आ जाएगा। शनिवार को नागपुर में 10.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की वजह से अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से 6.3 डिग्री सेल्सियस कम है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़त होने की वजह से न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से 5.5 डिग्री सेल्सियस कम है। बेमौसम बारिश की वजह से लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।  

Tags:    

Similar News