नागपुर : घंटों लिंक फेल, पेंशन धारक परेशान, नहीं हो रहा भुगतान 

 नागपुर : घंटों लिंक फेल, पेंशन धारक परेशान, नहीं हो रहा भुगतान 

Tejinder Singh
Update: 2020-06-10 08:18 GMT
 नागपुर : घंटों लिंक फेल, पेंशन धारक परेशान, नहीं हो रहा भुगतान 

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  भारतीय डाक घर की शाखाएं प्रताड़ना घर साबित हो रही हैं। न पैसों की निकासी हो रही है और न पैसा जमा हो रहा है। खिड़की पर सुबह कुछ आर्थिक व्यवहार होने के बाद डाक घर का लिंक फेल हो जा रहा है। 10-15 दिनों से लगातार यह समस्या बनी हुई है। घंटों खड़े रहने के बाद खाली हाथ लौटने के लिए मजबूर हो रहे हैं। सबसे ज्यादा पेंशन भोगी परेशान हैं। विशेष यह कि अगर लिंक दोपहर एक बजे ठीक हुआ भी तो अधिकारी अपनी खिड़की बंद कर देते हैं।  

10 बजे ही खिड़की पर आ जाते हैं पेंशन धारक
सदर डाक घर में भी कुछ ऐसी ही स्थिति देखने को मिल रही है। कोरोना संक्रमण के चलते वैसे ही लोग भीड़-भाड़ में जाने से बच रहे हैं, लेकिन आर्थिक हालात उन्हें भीड़ और कतारों में खड़े होने को मजबूर कर रही है। जरूरी काम छोड़कर सुबह 10 बजे वे डाक घर की खिड़की पर खड़े हो जाते हैं। थोड़ी ही  देर बाद पता चलता है कि लिंक फेल्योर हो गया। पेंशन धारक ज्यादा भुक्तभोगी हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए परिवार का कोई सदस्य बुजुर्ग के साथ होता है। अगर किसी से रसीद भरकर भेजते हैं, तो खिड़की पर बैठा अधिकारी इतनी खामियां निकालता है कि अंतत: बुजुर्ग व्यक्ति को डाक घर आना ही पड़ता है।  

2 हैरान करने वाले मामले 
कौशल्या नामक एक पेंशन धारक पिछले चार दिन से सदर डाक घर का  चक्कर काट रही है। अन्य खाता धारकों का भी यही है। 
गणेश नामक व्यक्ति भी तीन दिन से कोराड़ी से लगातार आ रहा है। पिछले एक साल से उसका कोई व्यवहार नहीं होने से पहले उसे आधार कार्ड लाने को कहा गया। कार्ड लाया तो लिंक की वजह से उनका व्यवहार नहीं हो पाया। तीसरे दिन भी उसे आना पड़ा।  

Tags:    

Similar News